समय पर बजट प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण समूचे शहर को इसका समुचित लाभ नहीं मिल सकेगा। नगर निगम के आय-व्यय का अनुमानित ब्यौरा प्रस्तुत करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इतना ही नहीं बजट में विस्तृत जानकारी देने के बजाय केवल अंकों में ब्योरा होगा, जिसे समझ पाना मुश्किल है।
राजेश सोनकर, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम
शहरवासियों जताई ये उम्मीद
शहर के ज्यादातर बाजार कई दशक पुराने हैं, उन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। बजट में नए बाजार विकसित करने प्रावधान किया जाना चाहिए।
आलोक सराफ
नर्मदा किनारे शहर बसा होने के बावजूद आए दिन शहर के कई इलाकों में जरूरतभर का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। निगम का जल प्रबंधन बेहतर हो इसके लिए आवश्यक प्रावधान किया जाए।
रोहित जायसवाल
55 गांव नगर निगम की सीमा में तो शामिल कर लिए गए, लेकिन वे आज भी विकास की मुख्यधारा से आज भी अलग-थलग हैं। इन क्षेत्रों के विकास के लिए स्पेशल पैकेज मिले।
मीना नामदेव
पिछले एक दशक में शहर का ग्रीन बेल्ट तेजी से सिमटा है। जिसका असर बढ़ते तापमान के रूप में महसूस किया जा सकता है, वृहद स्तर पौधरोपण कर उन्हें सुरक्षित करने विशेष प्रावधान किया जाए।
दीपेन्द्र सोनी