scriptArticle 370 : अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर ली जाएगी जनता की राय, देशभर में होंगे ये बड़े आयोजन | article 370 : BJP meeting in allover India | Patrika News
जबलपुर

Article 370 : अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर ली जाएगी जनता की राय, देशभर में होंगे ये बड़े आयोजन

– कांग्रेस पार्टी और मध्यप्रदेश सरकार को अनोखे अंदाज में घेरेगी भाजपा- घंटा-घडिय़ाल बजाकर करेंगे प्रदर्शन – मोदी के जन्म दिवस पर पार्टी मनाएगी सेवा दिवस

जबलपुरSep 07, 2019 / 09:58 pm

गोविंदराम ठाकरे

Article 370

Article 370

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर लोगों की क्या राय है, इसे लेकर प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सभाएं आयोजित करेगी। जबलपुर सहित देशभर में 370 सभा आयोजित होंगी।

मोदी के जन्म दिवस पर पार्टी मनाएगी सेवा दिवस
इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 14 से 20 सितम्बर तक पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 2 से 30 अक्टूबर के बीच पदयात्रा का आयोजन होगा। इस अभियान का नेतृत्व सांसद करेंगे। यात्रा में सभी जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारीयों की सहभागिता होगी।

घंटा बाजाकर सरकार को जगाएंगे
भाजपा मध्यप्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी को अनोखे अंदाज में घेरेगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता जबलपुर में 11 सितंबर को घंटा, घडिय़ाल, शंख, ढोल नगाड़ा बजाते हुए रैली की शक्ल में चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। भाजपा के घेराव प्रदर्शन की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव करेंगे। भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता सांसद राव उदयप्रताप सिंह और महानगर के चुनाव अधिकारी उज्जैन विधायक मोहन यादव ने कहा की संगठन के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने भाजपा में संगठन चुनाव की परंपरा रही है। हमारे बूथ से लेकर मंडल, जिला के साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव के माध्यम से ही अध्यक्ष और उनकी कार्यसमिति चुनी जाती है। 30 सितम्बर तक बूथ समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। उसके बाद मंडल समिति के चुनाव की प्रक्रिया होगी जो 30 अक्टूबर तक होगी। इसी क्रम में जिला और प्रदेश के चुनाव कराए जाएंगे। कार्यशाला में भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर स्वाति गोडबोले, डॉ जितेन्द्र जामदार, सुरेश देशपाण्डे, एस के मुद्दीन, आनन्द बर्नाड, राममूर्ति मिश्रा, गोकुल केशरवानी, राजेश मिश्रा, संदीप जैन, शिवराम बेन, अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मिक, सुषमा जैन व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Home / Jabalpur / Article 370 : अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर ली जाएगी जनता की राय, देशभर में होंगे ये बड़े आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो