जबलपुर

एशिया रोइंग कप 2024 में जीआरसी के नितिन ने भारत के लिए जीता गोल्ड

कोरिया के चुंगजू शहर में हुए एशिया रोइंग कप में दि ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर के ग्रेनेडियर नितिन देओल ने देश का गौरव बढ़ाया है।

जबलपुरApr 22, 2024 / 03:39 pm

Sanjana Kumar

कोरिया के चुंगजू शहर में हुए एशिया रोइंग कप में दि ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर के ग्रेनेडियर नितिन देओल ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने असाधारण प्रदर्शन करते हुए एलएम2एक्स (2000 एमटीआर) श्रेणी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस सफलता से पूरे देश के साथ सेना की इस इकाई के जवानों ने जश्न मनाया। पहले भी यहां के रोवर ने देश का मान बढ़ाया है।
कोरिया में 21 अप्रेल को एशिया रोइंग कप का आयोजन किया गया। भारतीय टीम में शामिल ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट सेंटर के रोवर नितिन देयोल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें : IRCTC Bharat Gaurav Train से पुरी-गंगासागर, खाटू श्याम और अयोध्या के दर्शन का मौका, जानें पैकेज डिटेल
बता दें कि मुख्यालय मध्य भारत एरिया के अंतर्गत ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर रोइंग सहित विभिन्न खेलों के लिए एथलीटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। सेंटर के कई प्रतिभाशाली एवं कुशल खिलाड़ियों ने देश को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेलों में सफलता प्राप्त कर भारतीय सेना और देश का नाम रोशन किया है। ग्रेनेडियर्स देओल ने भी यही प्रशिक्षण लेकर यह पदक जीता है।
ये भी पढ़ें : 25 अप्रेल को एमपी में हुंकार भरेंगे सचिन पायलट, प्रियंका गांधी भी करेंगी चुनावी सभाएं

Hindi News / Jabalpur / एशिया रोइंग कप 2024 में जीआरसी के नितिन ने भारत के लिए जीता गोल्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.