scriptमौसम की बेेरुखी, भादों में भी रहा प्यासा, 31 दिन में सिर्फ 6.05 इंच वर्षा | Bad weather, thirsty even in Bhadon month | Patrika News
जबलपुर

मौसम की बेेरुखी, भादों में भी रहा प्यासा, 31 दिन में सिर्फ 6.05 इंच वर्षा

मौसम की बेेरुखी, भादों में भी रहा प्यासा, 31 दिन में सिर्फ 6.05 इंच वर्षा
 

जबलपुरSep 24, 2021 / 01:54 pm

Lalit kostha

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर। जल्दी दस्तक देकर जेठ में अच्छी बौछार करके लौटे मानसूनी बादल दोबारा वह गति नहीं पकड़ सके। आषाढ़ में रुक-रुक कर कुछ बरसे काले बादलों पूरे श्रावण में मास में झड़ी के लिए तरसा दिया। भादों में भी बारिश वाले बादल मेहरबान नहीं हुए। भादो में 31 दिनों में महज 6.05 इंच (153.6 मिमी) बारिश हुई। अब इस साल मानूसनी बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद भी कम हो गई है। वर्षा पिछले साल से भी काफी पिछड़ गई है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले साल से 377.3 मिमी कम वर्षा
पिछले वर्ष 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच काले बादल झूमकर बरसे थे। तब 249.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इसके मुकाबले वर्ष 2021 में लगभग आधी बरसात हुई है। बारिश का आंकड़ा सावन में हुई बूंदाबांदी के करीब बना हुआ है। इससे आषाढ़ और सावन के सूखे की भादो में भरपाई की उम्मीद भी कम हो गई है। अभी तक की स्थिति में पिछले वर्ष (992.1 मिमी) के मुकाबले इस वर्ष (625.4 मिमी) लगभग 366.7 मिमी वर्षा कम हुई है।

Home / Jabalpur / मौसम की बेेरुखी, भादों में भी रहा प्यासा, 31 दिन में सिर्फ 6.05 इंच वर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो