जबलपुर

बैसाख माह 2024: आठ बार बन रहा सर्वार्थसिद्धि योग, खरीदारी के लिए उत्तम

जबलपुर. बैसाख माह आरम्भ हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस माह 12 शुभ योग बन रहे हैं। इनमें 8 सर्वार्थ सिद्धि योग, 2 त्रिपुष्कर योग और 2 अमृत सिद्धि योग बन रहे है। इन योगों में सोना, मकान, वाहन की खरीदारी, नए काम का शुभारंभ आदि अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। पूजन-अनुष्ठान […]

जबलपुरApr 27, 2024 / 01:50 pm

Lalit kostha

Sarvartha Siddhi Yoga

जबलपुर. बैसाख माह आरम्भ हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस माह 12 शुभ योग बन रहे हैं। इनमें 8 सर्वार्थ सिद्धि योग, 2 त्रिपुष्कर योग और 2 अमृत सिद्धि योग बन रहे है। इन योगों में सोना, मकान, वाहन की खरीदारी, नए काम का शुभारंभ आदि अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। पूजन-अनुष्ठान के लिए भी ये योग श्रेष्ठ माने जाते हैं। इन सभी शुभ योगों पर शहर के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे।
वार- नक्षत्रों के संयोजन से बनते हैं योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वार और नक्षत्रों के संयोग से सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृतसिद्धि योग बनते हैं। मान्यता है कि इन योगों में कोई भी शुभ काम की शुरुआत की जा सकती है। सम्पत्ति, वाहन आदि इन योगों में खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार दोनों योगों में किया गया कार्य सफल होता है। ज्योतिष शास्त्र में संपत्ति, आभूषण आदि खरीदने के लिए ये योग बहुत शुभदायी माने गए हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग में लोहा खरीदना भी शुभ माना गया है।
इन तारीखों पर सर्वार्थसिद्धि योग

सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत उत्तम माना गया है। 05, 07, 08, 13, 14, 19, 23 व 24 मई के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। बैसाख मास में 2 दिन 7 और 19 मई को अमृत सिद्धि योग तथा 30 अप्रेल व 4 मई को त्रिपुष्कर योग बनेगा।
संपत्ति क्रय मुहूर्त

वाहन खरीदने के लिए 1, 3, 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 23, 24 मई के दिन सबसे शुभ हैं। जबकि घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 3, 4, 12, 13, 17, 22, 23, 24 मई शुभ हैं।
विष्णु पूजन का विधान

विद्वानों के अनुसार, बैसाख मास में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। भगवान भोलेनाथ के लिए जलधारी भी रखी जाती है। इस माह तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विधान है। पूरे माह आराधना करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / बैसाख माह 2024: आठ बार बन रहा सर्वार्थसिद्धि योग, खरीदारी के लिए उत्तम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.