scriptसरकारी कर्मचारी बनकर महिला ने हड़पे गहने, फिर जाने क्या हुआ इस महिला हाल… | The woman gave the jewelry as a government employee in rajgarh churu | Patrika News
जबलपुर

सरकारी कर्मचारी बनकर महिला ने हड़पे गहने, फिर जाने क्या हुआ इस महिला हाल…

सरकारी कर्मचारी बनकर एक महिला ने सोने-चांदी के गहने गायब कर लिए। लोगों की जागरुकता के चलते आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गहने बरामद कर लिए।

जबलपुरJul 02, 2017 / 09:26 pm

Rakesh gotam

jewelry

सरकारी कर्मचारी बनकर एक महिला ने सोने-चांदी के गहने गायब कर लिए। लोगों की जागरुकता के चलते आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गहने बरामद कर लिए। 

थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि सादुलपुर के वार्ड 15 निवासी रोशन अली ने रविवार को मामला दर्ज करवाया कि सुबह साढ़े नौ बजे उसके छोटे भाई शौकत की बहू सिरसौद के पास गुजरात के भंडारिया मंडी निवासी मंजू नाम की महिला आई। उसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया और मिनी सचिवालय में कार्यरत होने की बात कही। उसने कहा कि तुम्हारी सास के नाम 51 हजार रुपए आए हैं तथा आधार कार्ड लेकर मेरे साथ चलो। जिस पर अपनी बहन हिना के साथ वह मिनी सचिवालय जाने को तैयार हो गई। आरोपित महिला ने कहा कि कान में पहने सोने के बाले एवं पैरों में पहनी चांदी के पाजेब जोड़ी को निकालकर रख दो। गहनों को देखकर अधिकारी पैसे नहीं देंगे। जिस पर वह गहने निकालकर अलमारी में रख दिए।
 रास्ते में मंजू ने कहा कि आप चलो मैं अन्य दो-तीन महिलाओं को और ले कर आ रही हूं। वह पीडि़त महिलाओं के घर पहुंची तथा घर में रखे जेवरातों को यह कहकर ले लिया कि गहनों को सिरसौद ने मंगवाया है। वह गहने लेकर पार हो गई। काफी इंतजार के बाद मिनी सचिवालय पहुंची महिलाएं जब घर लौंटी तो अलमारी से गहने गायब मिले। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों तथा मोहल्लेवासियों ने आरोपित महिला को खोजते-खोजते रेलवे स्टेशन पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर पुलिस ने चोरी किए गहनों को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jabalpur / सरकारी कर्मचारी बनकर महिला ने हड़पे गहने, फिर जाने क्या हुआ इस महिला हाल…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो