scriptमदनमहल पहाड़ी का हर पेड़ खुद बताएगा अपनी पहचान और खासियत, लगेंगे बारकोड | Barcodes will be placed on every tree of Madanmahal hill | Patrika News
जबलपुर

मदनमहल पहाड़ी का हर पेड़ खुद बताएगा अपनी पहचान और खासियत, लगेंगे बारकोड

रोपे जा रहे पौधों के सामने लगाए जाएंगे बारकोड, प्रदेश में अपने किस्म का पहला प्रोजक्ट

जबलपुरJan 02, 2020 / 06:59 pm

abhishek dixit

Tree plants have special importance in our life.

Ujjain News: देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्यप्रदेश में है। प्राचीनकाल से ही मध्यप्रदेश में जड़ी-बूटियों की बहुतायत रही है।

जबलपुर. मदन महल पहाड़ी को फिर से हरियाली की चूनर ओढ़ाने के लिए रोपा जा रहा हर एक पौधा अपनी पहचान, खासियत व औषधीय गुणों की जानकारी खुद देगा। हर एक पौधे पर बार कोड लगाए जाएंगे। बार कोड को स्मार्ट फोन के जरिए स्कैन करते ही सम्बंधित पेड़ से जुड़ी सारी वानस्पतिक व अन्य जानकारियां फोन पर डिस्प्ले होने लगेंगी। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में अपने किस्म का यह पहला प्रोजक्ट होगा। स्मार्ट सिटी प्रालि के आईटी सेल ने प्रोजेक्ट का खाका व प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार रोपे गए पेड़ों के सामने एक तख्तीनुमा लकड़ी पर ये बार कोड लगाए जाएंगे। इनका आकार 1.5 गुणा 1 इंच का होगा। इन्हें इस तरह लगाया जाएगा कि इससे पेड़ को या इको सिस्टम को कोई नुकसान न पहुंचे।

20 लाख रुपए की होगी लागत
मदन महल पहाड़ी का कायाकल्प कर इसे सिटी पार्क के रूप में विकसित कर रही कंपनी स्मार्ट सिटी प्रालि ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। शुरुआती चरण में अब तक लगाए जा चुके बीस हजार पौधों में बार कोड लगाए जाएंगे। शेष चालीस हजार पौधों के रोपण व सम्हलने के बाद उनमें यह डिवाइस लगाई जाएगी। इस कार्य की लागत करीब 20 लाख रुपए आकलित की गई है।

दो माह बाद शुरू होगा काम
इस प्रस्ताव को कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रखकर अनुमोदन कराया जाएगा। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही बार कोड लगाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। बैठक दो माह बाद होगी।

बार कोड के जरिए ये जानकारियां मिल सकेंगी
– पेड़ का प्रचलित नाम
– उपयोग
– वानस्पतिक (बॉटेनिकल) नाम
– पेड़ की प्रजाति
– संक्षिप्त विवरण, प्राप्तिस्थल
– औषधीय (मेडिकल) गुण
– वानस्पतिक (बॉटेनिकल) गुण

हिन्दी-अंग्रेजी में मिलेगी जानकारी
पेड़ के सामने लगा बार कोड पर्यटकों की पहुंच में होगा। इसे स्मार्ट फोन के जरिए स्कैन करन होगा। स्कैन करते ही स्मार्ट फोन इंटरनेट की मदद से संबंधित पेड़ की सारी जानकारियां दिखाने लगेगा। जानकारी अंग्रेजी, हिंदी में उपलब्ध होगी।

हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप पेड़ लगाए जा रहे हैं। इन पर बार कोड लगाने का प्रस्ताव है। यह मप्र में अपने किस्म का पहला प्रयोग है।
केएल कावरे, प्रोजेक्ट मैनेजर स्मार्ट सिटी

Home / Jabalpur / मदनमहल पहाड़ी का हर पेड़ खुद बताएगा अपनी पहचान और खासियत, लगेंगे बारकोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो