scriptPanchang : आज बन रहा ये विशेष संयोग, भगवान गणेश की पूजा से बिगड़े काम होंगे पूरे | bhagwan ganesh ko prasan kaise kare daily panchang muhurat | Patrika News
जबलपुर

Panchang : आज बन रहा ये विशेष संयोग, भगवान गणेश की पूजा से बिगड़े काम होंगे पूरे

Panchang : आज बन रहा ये विशेष संयोग, भगवान गणेश की पूजा से बिगड़े काम होंगे पूरे

जबलपुरAug 04, 2019 / 01:40 am

abhishek dixit

panchang

panchang

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 2, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल।
तिथि- रात्रि 11.3 तक रिक्ता तिथि चतुर्थी उपरांत पूर्णा तिथि पंचमी रहेगी। श्रावण मास की यह तिथि विनायकी चतुर्थी एवं दूर्वा गणपति के रूप में जानी जाती है। इस तिथि मेें भगवान श्री गणपति की आराधना परम कल्याणकारी मानी जाती है। आज श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना तथा मोदक का भोग लगाना कल्याणकारी माना जाता है।
योग- प्रात: 7.1 तक परिधि उपरांत शिव योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी हैं।

hindi </figure> Panchang , <a  href=hindi panchang to english, todays panchang , lucknow panchang ,Panchang, Daily Panchang , Hindu Panchang ,” src=””>

विशिष्ट योग- तिथि गणना तथा योग गणना के आधार पर आज का दिन सभी प्रकार के दैनिक कार्य के लिए शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरांत विष्टि तदंतर वणिजकरण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रक्रूरसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी प्रात: 8.32 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ऊध्र्वमुख नक्षत्र है। कारीगरी, कूटनीति, कठिन कार्य, शिल्प विद्या, खनिज संपदा, फर्नीचर से जुड़े कार्यों के लिये यह नक्षत्र अत्यंत उपयोगी माना जाता है। क्रय-विक्रय हेतु भी यह नक्षत्र शुभ माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- आज रिक्तार तिथि होने के कारण विशिष्ट मा्रंगलिक कार्य का विशेष मुहूर्त नहीं है, परंतु दैनिक कार्य हेतु आज का दिन शुभ, मंगलकारी रहेगा। गणपति आराधना शुभ रहेगी।

hindi panchang, </figure> hindi panchang to english ,todays panchang,lucknow panchang,Panchang,Daily Panchang,Hindu Panchang,” src=””><p class=श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है।
व्रतोत्सव- आज : आज विनायकी चतुर्थी, दूर्वा गणपति का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा, श्री गणपति की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा- दोपहर 2.19 तक सिंह राशि में उपरांत बुध प्रधान राशि कन्या राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन- सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
hindi panchang,hindi panchang to english,todays panchang,lucknow panchang,Panchang,Daily Panchang,Hindu Panchang,

दिशाशूल- आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल- शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे- आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मो, टा, टी, टू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे जातक की राशि सिंह तथा राशि स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक सामान्यत: प्रकृति प्रेमी, ईमानदार, संघर्षशील, समाजसेवी, निडर, मिलनसार तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। जातक का प्रारंंभिक जीवन सामान्य रहता है, परंतु उत्तरार्ध का जीवन अत्यंत सुखद तथा सफलता प्रदान कराने वाला रहेगा।

Home / Jabalpur / Panchang : आज बन रहा ये विशेष संयोग, भगवान गणेश की पूजा से बिगड़े काम होंगे पूरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो