scriptmp election 2018: मोदी और अमित शाह के आगमन पर यहां तैयार हुई खास रणनीति | big strategy for the arrival of PM modi and shah | Patrika News
जबलपुर

mp election 2018: मोदी और अमित शाह के आगमन पर यहां तैयार हुई खास रणनीति

पीएम मोदी व शाह के लिए बनी बड़ी रणनीति

जबलपुरSep 14, 2018 / 10:05 pm

Premshankar Tiwari

big strategy for the arrival of PM modi and shah

big strategy for the arrival of PM modi and shah

जबलपुर। मध्य प्रदेश में चुनावी बयार जोड़ पकड़ चुकी है। इसकी हवा को झोंका गांव और चौपालों तक भी पहुंच गया है। सूबे के साथ संभागीय मुख्यालयों पर भी बैठकों का दौर चल पड़ा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जबलपुर में भी आगा चौक स्थित एक सभागार में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक और कार्यशाला हुई। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महाकुं भ का मसला छाया रहा।आयोजन में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इसमें हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल हों। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री अतुल राय व प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से महाकुंभ में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील भी की

हर बूथ से 20 कार्यकर्ता
संभाग के सभी 9 जिलों से आए कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा सभी का प्रयास होना चाहिए की हर बूथ से 20-20 कार्यकर्ता शामिल हों। इसके लिए मंडल स्तर पर बैठकों के साथ नगर व ग्राम केंद्र की बैठक आयोजित करना होगी। बैठक में ही भोपाल जाने वाले कार्यकर्ताओ का पंजीयन टोल फ्र ी नंबर पर करना होगा।

ये रहे शामिल
भाजपा की संभागीय कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राज्यमंत्री शरद जैन, संजय पाठक, सांसद फ ग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद बोध सिंह भगत, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एल्कर मंचासीन थे। कार्यशाला में भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, विधायक अंचल सोनकर, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, एलबी लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, धीरज पटेरिया, शिव पटैल, अखिलेश जैन शामिल थे।

सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनआशीर्वाद यात्रा के तहत शनिवार 15 सितंबर को नरसिंहपुर जिलें में होंगे। यहां पर वे विभिन्न सभाओं को संबोधित कर कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से गाडरवारा पहुंचेंगे। यहां पर वे कृषि उपजमंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 12.15 बजे तेंदुखेड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 2.30 नरसिंहपुर राजमार्ग में सभा करेंगे। दोपहर बाद 3.15 बजे वे बरमान, 4 बजे करेली, 4.45 बजे नरसिंहपुर, शाम 7 बजे करकबेल एवं रात गोटेगांव में 8 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां से वे रात 11.15 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Home / Jabalpur / mp election 2018: मोदी और अमित शाह के आगमन पर यहां तैयार हुई खास रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो