scriptजबलपुर में मोदी की सभा के बाद सियासी भूचाल | Political frenzy after Modi's rally in Jabalpur | Patrika News

जबलपुर में मोदी की सभा के बाद सियासी भूचाल

locationजबलपुरPublished: Apr 26, 2019 11:48:54 am

Submitted by:

santosh singh

लोकसभा चुनाव में दिलचस्प होने वाला है भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

Loksabha Elections

Loksabha Elections

जबलपुर. लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार 18 लाख 18 हजार 104 मतदाता सांसद चुनेंगे। विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में 50 हजार अधिक मतदाता हैं। बात करें 2014 के लोकसभा चुनाव की तो एक लाख सात हजार मतदाता पहली बार सांसद चुनेंगे। जबलपुर के मतदाता हर बार विधानसभा और लोकसभा में अलग-अलग निर्णय सुनाते रहे हैं। विधानसभा 2018 में मतदाताओं ने शहर की तीन सीटें कांग्रेस तो ग्रामीण की तीन सीटें भाजपा की झोली में डाल दी थीं। एक-एक सीट भाजपा-कांग्रेस को शहर व ग्रामीण में मिली थी। अब लोकसभा चुनाव में फिर दोनों पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने-अपने तरीके से रिझाने में जुटे हैं।
चुनाव दर चुनाव में बदली तस्वीर
जानकारी के अनुसार विधानसभा 2013 के चुनाव में जिले में भाजपा छह तो कांग्रेस दो सीट जीतने में सफल हुई थी। इसके चार महीने बाद लोकसभा चुनाव हुआ तो मतदाताओं ने सभी आठो विधानसभाओं में भाजपा को बढ़त दिला दी। भाजपा प्रत्याशी को पांच विधानसभा में 30 हजार और इससे अधिक तो दो में 12 हजार से अधिक की बढ़त मिली थी। मगर 2018 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर तस्वीर बदली। इस बार शहर की तीन विधानसभाओं में कांग्रेस ने अपना दबदबा साबित किया। वहीं ग्रामीण की बरगी में कब्जा जमाया। भाजपा को शहर की उत्तर गंवानी पड़ी तो ग्रामीण में पाटन को फिर से जीत लिया।
जीत का अंतर कम और ज्यादा हुआ
वर्ष 2013 के विधानसभा में जिले में भाजपा को कांग्रेस की तुलना में 1.52 लाख अधिक मत मिले थे। वहीं चार महीने बाद हुए लोकसभा में ये बढ़त दो लाख से अधिक पहुंच गया। विधानसभा 2018 में भाजपा की बढ़त घट कर महज 31 हजार रह गयी है। चार महीने में जिले में मतदाताओं की संख्या भी लगभग 50 हजार बढ़ चुकी है। इन नए मतदाताओं को अपने पाले में करने प्रत्याशी हर जतन कर रहे हैं।
दोनों दलों को मिले वोट-
विधानसभा क्षेत्र-पाटन-बरगी-पूर्व-उत्तर-केंट-पश्चिम-पनागर-सिहोरा
वर्ष 2013-
भाजपा-72802-69076-67167-74656-83676-61745-82358-63931
कांग्रेस-85538-61677-66012-41093-29935-62668-54404-48927
अंतर-12736-7399-1155-33563-53741-923-27954-15004
वर्ष 2014-
भाजपा-64856-62457-56051-79014-71904-82255-80049-67981
कांग्रेस-52036-49977-55818-45789-32291-37619-44203-38229
अंतर-12820-12480-233-33225-39613-44636-35846-29752
वर्ष 2018-
भाजपा-100443-69338-55070-49467-71898-63676-84302-73312
कांग्रेस-73731-86901-90206-50045-45313-82359-40629-66489
अंतर-26712-17563-35136-578-26585-18568-43673-8823
ये है जिले में मतदाताओं का गणित
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 15 अप्रैल की स्थिति में जिले के कुल मतदाता 18 लाख 18 हजार 104 थे। इसमें 9 लाख 40 हजार 149 पुरूष और 8 लाख 77 हजार 874 महिला मतदाता हैं। जबकि 81 थर्ड जेंडर हैं। आंकड़ों के लिहाज से देंखे तो जिले में 2.28 प्रतिशत मतदाता 18 से 19 वर्ष के और 23.7 प्रतिशत मतदाता 20 से 29 वर्ष के हैं।
आंकड़ों से समझें युवा मतदाताओं की भूमिका-
कुल मतदाता-18.18 लाख
पुरुष-9.40 लाख
महिला-8.77 लाख
थर्ड जेंडर-81
18-19 वर्ष के मतदाता-41438
पुरुष-23509
महिला-17926
थर्ड जेंडर-03
20-29 वर्ष के मतदाता-430872
पुरुष-227385
महिला-203455
थर्ड जेंडर-32

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो