scriptmp election 2108 इस नेता पर दर्ज है अपहरण बलवा का मामला, देखें कौन प्रत्याशी कितना बड़ा अपराधी | bjp congress politician criminal background | Patrika News
जबलपुर

mp election 2108 इस नेता पर दर्ज है अपहरण बलवा का मामला, देखें कौन प्रत्याशी कितना बड़ा अपराधी

इस नेता पर दर्ज है अपहरण बलवा का मामला, देखें कौन प्रत्याशी कितना बड़ा अपराधी

जबलपुरNov 13, 2018 / 12:27 pm

Lalit kostha

bjp congress politician criminal background

bjp congress politician criminal background

जबलपुर। चुनाव में भाजपा कांग्रेस ने जबलपुर जिले से जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। उनमें से अधिकतर पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भाजपा कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी शामिल हैं। हालांकि इनके सभी मामले अभी कोर्ट में लंबित हैं। दो प्रत्याशी तो ऐसे हैं, जिन पर बलवा मारपीट के साथ साथ अपहरण करने तक के मामले दर्ज हैं। नामांकन फार्म में दिए गए ब्यौरे में इनका खुलासा हुआ है।

सिहोरा
नंदनी मरावी (50 वर्ष) भाजपा
अपराध-निरंक

खिलाड़ी सिंह (51 वर्ष) कांग्रेस

अपराध-नहीं

उत्तर
शरद जैन (66 वर्ष) भाजपा
अपराध-नहीं
विनय कुमार सक्सेना (53 वर्ष) कांग्रेस
अपराध-03, गोहलपुर व ओमती में बलवा, शासकीय उल्लंघन का प्रकरण दर्ज। दो प्रकरण न्यायालय में लम्बित हैं।


पनागर
इंदू तिवारी (59 वर्ष) भाजपा
अपराध-नहीं
सम्मति सैनी (48 वर्ष) कांग्रेस
अपराध- 03, पनागर, अधारताल और ओमती थाने में बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी, तोडफ़ोड़ करना शामिल है। दो प्रकरण न्यायालय में लम्बित है।


केंट
अशोक रोहाणी (53 वर्ष) भाजपा
अपराध-नहीं

आलोक मिश्रा-(55 वर्ष) कांग्रेस
अपराध-आर्थिक अपराध ब्यूरों में भ्रष्टचार, धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज


पूर्व
अंचल सोनकर (59 वर्ष) भाजपा
अपराध-02 प्रकरण घमापुर व हनुमानताल में बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, जाम लगाने और धमकाने का दर्ज है। न्यायालय में केस लम्बित है।
लखन घनघोरिया, (59वर्ष) कांग्रेस
अपराध-02 घमापुर में पत्थरबाजी, लूट, धमकी, अपहरण, बलवा का प्रकरण दर्ज। हाईकोर्ट में केस लम्बित।

पाटन
नीलेश अवस्थी (44 वर्ष) कांग्रेस
अपराध-नहीं
अजय विश्नोई, (65 वर्ष) भाजपा
अपराध-नहीं

बरगी
प्रतिभा सिंह (63 वर्ष) भाजपा
अपराध-चोरी, मारपीट, धमकी देने, बहू को प्रताडि़त करने का प्रकरण न्यायालय में लम्बित
संजय यादव, (47 वर्ष) कांग्रेस
अपराध-05 प्रकरण भेड़ाघाट, शहपुरा, बरगी, ओमती में दर्ज। जेएमसी कोर्ट में सभी प्रकरण लम्बित है।


पश्चिम
तरुण भनोत (47वर्ष) कांग्रेस
अपराध-01 ओमती में दर्ज है। न्यायालय में लम्बित है।
——————————
हरेंद्रजीत सिंह, (58 वर्ष) भाजपा
अपराध-10 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आठ न्यायालय में लम्बित है, तो दो में पुलिस ने चालान पेश नहीं किया।

 

नरसिंहपुर विधानसभा
जालम सिंह पटैल, (54 वर्ष) भाजपा
02 प्रकरण थाना गोटेगांव धारा 147, 148, 307 व अन्य

गोटेगांव विधानसभा
नर्मदा प्रसाद प्रजापति, (60 वर्ष) कांग्रेस
1 पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना न्यू देहली

नरसिंहपुर विधानसभा
लाखन सिंह पटैल (54 वर्ष) कांग्रेस
01 प्रकरण कोतवाली थाने में धारा 188

तेंदूखेड़ा विधानसभा
संजय शर्मा, (47 वर्ष) कांग्रेस
नरसिंहपुर थाने में धारा 188 का प्रकरण दर्ज।


गाडरवारा विधानसभा
गौतम पटैल (47 वर्ष) भाजपा
01 प्रकरण गाडरवारा थाना धारा 144 का उल्लंधन

गाडरवारा विधानसभा
सुनीता पटैल (53 वर्ष) कांग्रेस
02 प्रकरण गाडरवारा में विरोध प्रदर्शन के दौरान थाने में तोडफ़ोड़ व नरसिंहपुर थाने में धारा 188

बहोरीबंद
सौरभ सिंह, (47वर्ष) कांग्रेस
02 प्रकरण दर्ज है। इसमें कटनी स्थित कोतवाली थाने में तो दूसरा कुठला थाने में दर्ज है।

बहोरीबंद
प्रणय पांडेय, (40 वर्ष)भाजपा
थाना स्लीमनाबाद में 2 फरवरी को हाइवा जब्ती में ड्राइवर को मना करने का प्रकरण दर्ज।

मुड़वारा
संदीप जायसवाल, (55वर्ष) भाजपा
01 प्रकरण झगड़ा का दर्ज, बाजार ठेका में नगर निगम कोष हानि का पूर्व में दर्ज हुआ था प्रकरण।

विजयराघवगढ़
पद्मा शुक्ला, (63 वर्ष) कांग्रेस
मतदाता सूची में नाम दो जगह होने संबंधी एक प्रकरण न्यायालय में चल रहा है।

Home / Jabalpur / mp election 2108 इस नेता पर दर्ज है अपहरण बलवा का मामला, देखें कौन प्रत्याशी कितना बड़ा अपराधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो