scriptBJP MP Maneka Gandhi के विवादित बयान के बाद इस बीजेपी नेता ने किया बड़ा प्रहार | BJP MLA Ajay Vishnoi attack on MP Maneka Gandhi | Patrika News
जबलपुर

BJP MP Maneka Gandhi के विवादित बयान के बाद इस बीजेपी नेता ने किया बड़ा प्रहार

-बीजेपी नेता ने BJP MP Maneka Gandhi के खिलाफ किया ट्वीट

जबलपुरJun 26, 2021 / 01:10 pm

Ajay Chaturvedi

बीजेपी विदायक अजय विश्नोई और सांसद मेनका गांधी

बीजेपी विदायक अजय विश्नोई और सांसद मेनका गांधी

जबलपुर. वेटनरी डॉक्टर के खिलाप BJP MP Maneka Gandhi के वायरल ऑडियो पर घमासान जारी है। एक तरफ जहां देश भर के वेटनरी डॉक्टर उनके खिलाफ मोर्चा खोले ही हैं, वहीं अब पार्टी के भीतर भी मेनका गांधी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक ने तो ट्वीट कर मेनका गांधी को घटिया महिला तक करार दिया है।
बीजेपी विधायक का यह ट्वीट अब वायरल किया जा रहा है। बेबाक बोल के लिए विख्यात विधायक विश्नोई ने सोशल ट्विटर पर लिखा है कि, “सांसद मेनका गांधी घटिया महिला है। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) है।” ऐसे में अब मध्यप्रदेश में ‘घटिया’ पर सियासत तेज हो गई है। बता दें कि इससे पहले दमोह उपचुनाव में हार के बाद भी बीजेपी विधायक पार्टी और सरकार को निशाने पर ले चुके हैं। ऐसे में संगठन उनसे नाराज है। माना जा रहा है कि ताजा मामले में उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।
https://twitter.com/AjayVishnoiBJP/status/1408619928039530496?ref_src=twsrc%5Etfw
विधायक अजय विश्नोई ने 26 जून शनिवार सुबह 8.25 बजे ट्विटर पर ये पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर 399 लोगों ने जहां री ट्वीट कर कमेंट किया है वहीं वहीं 443 लोगों ने उनकी बेबाक टिप्पणी को लाइक किया है। विधायक ने लिखा है कि विगत दिवस सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉक्टर विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नही हो जाता है। लेकिन यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं।
ये भी पढें- BJP सांसद मेनका गांधी के खिलाफ जबलपुर में Veterinary Doctors का जोरदार हंगामा

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जिसे मेनका गांधी ने हाल ही में कथित रूप से घटिया बताया था और उनका ऑडियो वायरल हो गया था।
वेटनरी डॉक्टर्स ने मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजने की बात करते हुए उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है। डॉक्टरों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मेनका गांधी अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगती हैं, उनका विरोध जारी रहेगा।
गुरुवार से उनके खिलाफ डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर अपरा शाही, डॉक्टर अंजू नायक, डॉक्टर कविता राय ने कहा कि पशु चिकित्सकों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना सांसद मेनका गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें दुख है कि एक महिला होते हुए वह बयान देकर दूसरी महिला को अपमानित कर रही हैं।
ये है मामला
दरअसल 21 जून को एक कथित ऑडियो वायरल (वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता) हुआ। वायरल ऑडियो जबलपुर वेटनरी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे विकाश शर्मा की टेलीफोनिक वार्ता पर आधारित है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ निवासी अंजली चौधरी अपना कुत्ते के इलाज के लिए डॉक्टर शर्मा के पास गई थीं। डॉ शर्मा ने उस कुत्ते का ऑपरेशन किया। उसके बाद अंजलि उसे अपने घर ले गईं, जहां ऑपरेशन के बाद लगाया गया टांका टूट गया। बाद में इस कुत्ते का पैर काटना पड़ा। इसके बाद अंजली ने इस मामले में मेनका गांधी से शिकायत की। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने फोन पर डॉक्टर के खिलाफ अपशब्द कहे। फिर पूछा कि कहां से डिग्री ली, बताए जाने पर उन्होंने जबलपुर वेटनरी विश्वविद्यालय को को देश का सबसे घटिया विश्वविद्यालय बता दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो