scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का नैतिकता से कोई संबंध नहीं है, क्या है कारण..देखें वीडि़यो | BJP state president said, Kamal Nath give resignation ... see video | Patrika News
जबलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का नैतिकता से कोई संबंध नहीं है, क्या है कारण..देखें वीडि़यो

जनभावना कहती है कि कमलनाथ इस्तीफा दें
 
 

जबलपुरMay 23, 2019 / 10:44 pm

virendra rajak

BJP List of Candidates,BJP list,election bjp list,General Election 2019,general election 2019,Nigerian general election 2019,india general election 2019,General Election 2019,loksabha election 2019,Loksabha election 2019 news,loksabha election 2019 dates,loksabha election 2019 results,

BJP List of Candidates,BJP list,election bjp list,General Election 2019,general election 2019,Nigerian general election 2019,india general election 2019,General Election 2019,loksabha election 2019,Loksabha election 2019 news,loksabha election 2019 dates,loksabha election 2019 results,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश में पार्टी की प्रचंड विजय को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की संगठन क्षमता और कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम बताया है। साथ ही कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को तुंरत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। यद्यपि इस्तीफा नैतिकता के आधार पर दिया जाता है, लेकिन कांग्रेस का नैतिकता से कोई संबंध नहीं है इसलिए जनभावना को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया जाना लाजमी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पूरे देश में खुशी की लहर है। जनता चाहती थी कि देश का नेतृत्व पुनः श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में हो। वह आज फिर साबित हो चुका है। हमने तूफान और सुनामी का नाम सुना है लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सुनामी नहीं सुनामो है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के कुशल संगठन क्षमता ने यह साबित कर दिया है कि इतिहास कैसे बनता है। देश के नवनिर्माण का संकल्प लेकर श्री नरेन्द्र मोदी ने जो एक नई शुरूआत की थी, जनता ने उसे आशीर्वाद देकर स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में भी 29 में से 28 सीटें हम जीतने जा रहे हैं, इससे यह साबित होता है कि मात्र चार महीने पहले बनी मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से नैतिकता की बात करना बेमानी है। कांग्रेस को नैतिकता अच्छी नहीं लगती इसलिए जनता के मनोभाव को समझकर और उनकी आवाज को सुनकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी हार पर इस्तीफा देना चाहिए और जनता की शरण में जाना चाहिए। यही जनता की मांग है। प्रदेश अध्यक्ष ने ऐतिहासिक जीत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत सहित प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम की सराहना की।
*जबलपुर की जनता का आभार*
श्री राकेश सिंह ने स्वयं की जीत के लिए जबलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जबलपुर की जनता का यह स्नेह मैं कभी भूल नहीं सकता कि वह प्रत्येक चुनाव में पिछले चुनाव से अधिक मतों से मुझे चुनती है। इस चुनाव में भी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व होने के नाते मैं जबलपुर को अधिक समय नहीं दे सका, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और जनता ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना ऐतिहासिक समर्थन दिया। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। जबलपुर के विकास और जबलपुर के सम्मान की दिशा में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जायेगी।

Home / Jabalpur / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस का नैतिकता से कोई संबंध नहीं है, क्या है कारण..देखें वीडि़यो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो