scriptपरशुराम जयंती: ब्राम्हण एकता मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा | Brahman Ekta Manch took out the grand procession in parshuram jayanti | Patrika News
जबलपुर

परशुराम जयंती: ब्राम्हण एकता मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान प्राकट्य दिवस पर उनकी विशाल प्रतिमा का महाभिषेक

जबलपुरApr 17, 2018 / 06:51 pm

deepankar roy

Brahman Ekta Manch took out the grand procession in parshuram jayanti,parshuram kund history,parshuram kund history in hindi,parshuram jayanti 2018 date,parshuram jayanti 2018 holiday,parshuram jayanti 2018 holiday in up,Jabalpur,

Brahman Ekta Manch took out the grand procession in parshuram jayanti

जबलपुर। संस्कारधानी में भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शोभायात्रा निकली। ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में शाम को रानीताल से शोभायात्रा प्रारंभ हुइ। शोभायात्रा में सबसे पहले बच्चियां डांडिया खेलते हुए चल रही थी। उसके बाद बालिकाएं सिर पर कलश लेकर कतार में चल रही थी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी भी थी। बड़ी संख्या में समाज के लोग शोभायात्रा में पैदल यात्रा की।

बैंड-बाजा और ढोल
ब्राम्हण एकता मंच की अगुवाइ में निकाली गइ शोभायात्रा में जहां बच्चियां ढोल की थाप पर नाच रही थी। वहीं, शोभायात्रा में शामिल बैंड दल द्वारा सुमधुर धार्मिक गीत बजाए गए। बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा ने रानीताल से कोतवाली की ओर प्रस्थान किया। इसमें ब्राम्हण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुइ।

ये कार्यक्रम भी
– परशुराम ब्राह्मण महासभा अधारताल के सदस्यों ने मंगलवार की शाम को रद्दी चौकी शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली।
– विप्र चेतना मंच व मप्र सर्व ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हुइ।
– ब्राम्हण समाज के लोगों ने मंगलवार शाम को धनवंतरिनगर चौराहे से भी वाहन रैली निकाली।
– सम्पूर्ण ब्राह्मण मंच के तत्वावधान में बुधवार को संजीवनीनगर, दुर्गाकॉलोनी में 108 दीपों से महाआरती की जाएगी।

मटामर में मेला
मटामर में बुधवार को परशुधाम में मेला जैसा माहौल होगा। जहां, 31 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे होंगे। प्राचीन मंदिर के समीप भगवान परशुराम कुंड, शिखर और गुफा है। अक्षय तृतीया को विशाल प्रतिमा का महाभिषेक किया जाएगा।

यहां भी होंगे कार्यक्रम
ग्वारीघाट स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन अर्चन का बुधवार को विशेष कार्यक्रम होगा। बुधवार को ग्वारीघाट में महाआरती व ब्राह्मण भोज किया जाएगा। ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर बुधवार को खेरमाई मंदिर में अनुष्ठान किया जाएगा। आस्था ब्राह्मण महासभा अधारताल के तत्वावधान में बुधवार को शोभायात्रा और सामूहिक हवन किया जाएगा। सम्पूर्ण ब्राह्मण मंच के तत्वावधान में बुधवार को संजीवनीनगर, दुर्गाकॉलोनी में 108 दीपों से महाआरती किया जाएगा।

Home / Jabalpur / परशुराम जयंती: ब्राम्हण एकता मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो