scriptइसीलिए कहते हैं नारी तू केवल अबला है…! तभी तो देवर करता था बलात्कार, शिकायत पर पति ने तलाक ही दे दिया | brother-in-law rape, husband divorced on the complaint | Patrika News

इसीलिए कहते हैं नारी तू केवल अबला है…! तभी तो देवर करता था बलात्कार, शिकायत पर पति ने तलाक ही दे दिया

locationजबलपुरPublished: Jun 12, 2020 11:07:32 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में अपराध की चौंकाने वाली वारदातें
 
 

crime

crime

जबलपुर। महिलाएं अभी भी बेहिसाब प्रताडि़त हो रही हैं। इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि जबलपुर में महिला प्रताडऩा के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एक जगह तो पति की गैर मौजूदगी में देवर महिला के साथ बलात्कार करता रहा। पति के लौटने पर महिला ने बताया, तो उलटा उसे ही चुप करा दिया। महिला ने सास से शिकायत की। उनके डांटने पर दोनों भाईयों की प्रताडऩा और बढ़ गई। फरवरी में महिला को तीन तलाक बोल कर आरोपी ने घर से निकाल दिया। महिला ने मामले में एसपी से शिकायत की है। एसपी को शिकायत में 47 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 2004 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। उसकी एक बेटी है। दो साल पहले उसकापति गोवा गया था। उसकी गैर मौजूदगी में देवर ने बलात्कार किया। लौटने पर पति को बताया, तो वह देवर का ही साथ देना लगा। फिर पति की जानकारी में देवर बलात्कार करता रहा। पांच फरवरी को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसपी ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इधर, ससुर करता थ छेड़छाड़
जबलपुर शहर के ही थाने में महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की नीयत उस पर खराब हो गई। वह हमेशा द्विअर्थी शब्दों में बोलता था। वह ससुर की हरकतों को नजरअंदाज करती गई। कुछ दिन पहले अचानक उसने किचन में आकर पीछे से पकड़ लिया। उसकी हरकत का विरोध करते हुए पति को बताया। बावजूद ससुर की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो वह मायके चली गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो