scriptCBSE 10th RESULTS : जबलपुर की पूर्वी ने बढ़ाया शहर का मान, 98.8 प्रतिशत मार्क्स के साथ किया टॉप | cbse class 10th results poorvi patel topped in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

CBSE 10th RESULTS : जबलपुर की पूर्वी ने बढ़ाया शहर का मान, 98.8 प्रतिशत मार्क्स के साथ किया टॉप

सीबीएसई ने 10वीं के घोषित किए नतीजे, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

जबलपुरMay 06, 2019 / 07:06 pm

abhishek dixit

CBSE results,exam results,CBSE 10th Results,cbse 10th results 2019,CBSE results 2019,

CBSE results,exam results,CBSE 10th Results,cbse 10th results 2019,CBSE results 2019,

जबलपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया। अजमेर रीजन के अतंगर्त सीबीएसई स्कूलों का परीक्षा परिणाम 95 प्रशित रहा। इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा परिणाम में 96 फीसदी लड़कियों ने सफलता अर्जित की। जबकि लड़कों का प्रतिशत 94 फीसदी रहा। जिले के स्कूलों का परिणाम करीब 92 फीसदी रहा है। ज्वॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पूर्वी पटेल ने सर्वाधिक 98.8 प्रतिशत अंक लेकर सिटी टॉपर बनी। इसके अलावा जबकि सेंट अलायसियस स्कूल सदर के छात्र युवराज अग्रवाल 98.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर एवं लिटिल वल्र्ड स्कूल के छात्र कार्तिक सिंह 98 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे। बताया जाता है जिले में दसवीं कक्षा में करीब 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें करीब 11 हजार 40 छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की। 70 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

Read Also : महंगी प्राइवेट स्कूलों पर तमाचा,इन सरकारी स्कूलों के बच्चे निकले सबसे होशियार!

केवि फिर रहा सिरमौर
सरकारी केंद्रीय विद्यालय एकबार फिर सिरमौर रहे हैं। जबलपुर केंद्रीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 99.26 रहा है। जहां 99 फीसदी छात्राओं ने सफलता पाई तो वहीं लड़कों का प्रतिशत 98 फीसदी रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय 98. 72 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहा है। केंद्रीय विद्यालय की क्षेत्रीय उपायुक्त शहीदा परवीन ने कहा कि केवि का परिणाम 99 फीसदी आया है जो कि गत वर्ष की तुलना में तीन फीसदी से अधिक का सुधार हुआ है।

इस बार भी सीबीएसई बोर्ड ने चौंकाया
इसबार भी परीक्षा परिणाम जारी करने में सीबीएसई बोर्ड ने चौंकाया। पणिाम जारी होने को लेकर पहले से कोई नोटिस बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया था। अचानक सोमवार की दोपहर अपडेट मिली की सीबीएसई बोर्ड द्वारा नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। स्कूल भी हरकत में आ गए। चूंकि 2 अप्रैल को 12वीं के नतीजे भी अचानक घोषित किए गए थे जिससे स्कूलों को परेशानी हुई। लेकिन इस बार स्कूल पहले से सतर्क हो गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो