scriptचांदी से तेज चमकने वाली है आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने दिए ये संकेत: आज का राशिफल | chandi se tej chamkegi kismat, aaj ka rashifal hindi me | Patrika News
जबलपुर

चांदी से तेज चमकने वाली है आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने दिए ये संकेत: आज का राशिफल

चांदी से तेज चमकने वाली है आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने दिए ये संकेत: आज का राशिफल
 

जबलपुरOct 11, 2019 / 09:34 am

Lalit kostha

surya se jyada chamkegi kismat,kismat kaise chamkaye,chandi se tej chamkegi kismat, paisa hi paisa hoga

surya se jyada chamkegi kismat,kismat kaise chamkaye,chandi se tej chamkegi kismat, paisa hi paisa hoga

मेष- परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।
वृषभ- आप जो सोचते हैं। वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करे। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हंै। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
मिथुन- अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।
कर्क- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे।
सिंह- अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जाएगा।अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।
कन्या- दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।
तुला- संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टाले। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक– जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु- संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है। उनकी जिद जायज हो । आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं।
मकर- दूसरों क ी मजबूरी को समझे और सहयोग करे। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर निवेश करें ।
कुम्भ- कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
मीन- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूूझ-बूझ से धनलाभ होगा।

Home / Jabalpur / चांदी से तेज चमकने वाली है आज इनकी किस्मत, ग्रहों ने दिए ये संकेत: आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो