scriptहैप्पी क्रिसमस… इस शहर में शुरू हुई कैरोल सिंगिंग | Christmas preparations begin | Patrika News
जबलपुर

हैप्पी क्रिसमस… इस शहर में शुरू हुई कैरोल सिंगिंग

डोर टू डोर कर रहें हैं सिंगिंग

जबलपुरDec 09, 2019 / 07:13 pm

reetesh pyasi

Christmas preparations

Christmas preparations

जबलपुर। क्रिसमस डे जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही चर्चों और घरों की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे मनाने के लिए डिफरेंट प्रकार की प्रभू यीशू की झांकियां और गौशाला को डिजाइन किया गया है। इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट कल्चर प्रोग्राम की तैयारी हैं। जबकि, मसीही समाज के लोगों ने क्रिसमस की हैप्पीनेस के बीच कैरोल सिंगिंग की शुरुआत कर दी है।

चर्चों में तैयारियां जोरों पर
शहर के प्रमुख चर्चों एवं मसीही समाज के परिवारों में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरों पर की जा रहीं है। सदर, बाई का बागीचा, गोरखपुर, कांचघर, घमापुर, हाउबाग, अधारताल एवं सैन्य संस्थानों में लोग क्रिसमस पर्व में कैरोल सिंगिंग करने लगे हैं। यूथ के ग्रुप भी फ्रेंड्स के साथ डोर टू डोर कैरोल सिंङ्क्षगग कर रहे हैं। सिंगिंग के साथ ही प्रभु यीशू की प्रार्थना कर उनके आगमन की खुशियां मनाई जाती हैं। जबकि, डिफरेंट प्रकार के केक बनाने की तैयारियां की जा रही है। केक के आर्डर भी बुक किए गए हैं।

वायडब्ल्यूसीए में हुई कैरोल सिंगिंग
वायडब्ल्यूसीए में रविवार शाम कैरोल सिंगिंग की गई। पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने कैरोल सिंगिंग में प्रभू यीशू की प्रार्थना की। वाइडब्ल्यूसीए की प्रेसीडेंट डॉ. नीलम टोपों ने बताया, क्रिसमस पर्व की खुशियां मनाने की शुरुआत हो गई है। वार्षिक कैरोल सिंगिंग में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अब हर दिन किसी न किसी स्पॉट पर ग्रुप के लोग कैरोल सिंगिंग करेंगे। सेक्रेटरी सीमा कृपा की देख-रेख में सिंगिंग हुई।

Home / Jabalpur / हैप्पी क्रिसमस… इस शहर में शुरू हुई कैरोल सिंगिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो