scriptfashion designing की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म, नाबालिग को सवा माह का गर्भ | College girl intimate with boyfriend rape with young girl | Patrika News
जबलपुर

fashion designing की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म, नाबालिग को सवा माह का गर्भ

नाबालिग किशोरी के पेट में दर्द के बाद सामने आयी ये बात

जबलपुरDec 06, 2017 / 10:18 am

deepankar roy

beautiful girlfriend physical relation from her JIJA

beautiful girlfriend physical relation from her JIJA

 

जबलपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में फैशन डिजाइनिंग की छात्रा का उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर पीछा करता था। उससे बात करने की कोशिश करता था। पहले तो किशोरी ने उसकी हरकतों को अनदेखा किया। लेकिन धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू हो गई। फिर वह कॉलोनी बदलकर रांझी से गोरखपुर रहने के लिए चली आयी। इस बीच दोनों की मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में किशोरी को फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। गर्भवती किशोरी ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी युवक था दोस्त
पुलिस ने बताया कि गोरखपुर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की रांझी निवासी अवधेश मिश्रा उर्फ रजत से दोस्ती थी। रजत अक्सर उससे मिलने उसके घर जाता था। एक जून को रजत उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद रजत ने कई बार उससे दुराचार किया। मामले में किशोरी की शिकायत पर आरोपित रजत के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

घर आना कर दिया बंद
पुलिस के अनुसार किशोरी जब भी घर में अकेली होती थी आरोपित वहां पहुंच जाता था। इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर उसने किशोरी के साथ कई बार संबंध बनाए। आखिरी बार 24 अक्टूबर को भी रजत उसके घर पहुंचा और उससे सम्बंध बनाए। इसके बाद उसने आना बंद कर दिया। किशोरी से फोन पर भी बातचीत बंद कर दी।

सोनोग्राफी रिपोर्ट से आयी ये बात
पुलिस के अनुसार रविवार को किशोरी को पेट में दर्द हुआ। पीड़ा बढऩे पर उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उसकी मां पीडि़ता को अस्पताल ले गई। डॉक्टर्स ने सोनाग्राफी की, तो वे रिपोर्ट देखकर चौंक गए। नाबालिग को सवा माह का गर्भ है। पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Home / Jabalpur / fashion designing की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म, नाबालिग को सवा माह का गर्भ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो