छह महीने से कर रहा था परेशान
22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह होमसाइंस कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही है। आरोपी छह महीने से उसका पीछा कर रहा था। उसके साथ क्लास के किसी सहपाठी को देखकर मारपीट करता था। तीन महीने पहले उसने महिला थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो गलती होने की बात कहकर माफी मांग लिया था। इसके बाद दो महीने तक वह शांत रहा। पिछले दो सप्ताह से फिर से कॉलेज आते-जाते समय पीछा करने लगा। वह उसके डर से एक महीने से कॉलेज नहीं जा रही थी। पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसलिए उसने परिजन को भी नहीं बताया था।
इंटर्नशिप की परीक्षा देने जा रही थी
युवती ने बताया कि शुक्रवार को उसकी इंटर्नशिप की परीक्षा थी। डर के चलते वह एक युवक के साथ कॉलेज जा रही थी। अनूप उसका दमोहनाका से पीछा कर रहा था। क्राइस्ट चर्च स्कूल के पास आरोपी ने उसे रोका और मारपीट करने लगा। साथ युवक ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। ओमती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।