scriptसमाज को लगी दरिंदों की नजर? बलात्कार की शिकार 12 साल की बालिका को चार महीने का गर्भ | Complaint of abdominal pain, revealed in sonography | Patrika News
जबलपुर

समाज को लगी दरिंदों की नजर? बलात्कार की शिकार 12 साल की बालिका को चार महीने का गर्भ

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र का मामला, पेट दर्द की शिकायत पर सोनोग्राफी में खुलासा, तब हुई शिकायत पर एफआईआर दर्ज
 

जबलपुरFeb 08, 2020 / 07:21 pm

shyam bihari

case

crime

 

जबलपुर। संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर शहर को लगता है दरिंदों की नजर लग गई है। तभी तो लोग यह सुनकर सन्न रह गए कि यहां के हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी आठवीं में पढऩे वाली 12 वर्षीय बालिका से एक दरिंदे ने बलात्कार किया। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन बालिका को चिकित्सक के पास ले गए। वहां सोनोग्राफी में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उसे चार माह का गर्भ है। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए। शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार चार फरवरी को बालिका को पेट में दर्द होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक को संदेह हुआ। उसने सोनोग्राफी कराई। बालिका चार महीने की गभर्वती निकली। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। पूछताछ में उसने क्षेत्र के ही एक नाबालिग का नाम बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर ने बताया कि बालिका की उम्र की पुष्टि के लिए मार्कशीट बुलाई गई है। आरोपी फरार है। मामले में डीएनए जांच भी कराई जाएगी। यह वीभत्स वारदात सामने आने के बाद लोग सकते में हैं। बलात्कार पीडि़त बालिका खेलने-पढऩे की उम्र में जो दर्द सह रही है, उससे समाज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर उस बच्ची को किस गलती की सजा मिली है? दरिंदा हैवानियत करने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मासूम बालिका जीवन भर का दर्द सहने को मजबूर है। उसके परिजन अब बालिका की जिंदगी को लेकर परेशान हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि करें तो आखिर क्या करें? फिलहाल पुलिस कह रही है कि आरोपी भी नाबालिग है। लेकिन, उसके खिलाफ सख्त केस डायरी बनाई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो