scriptमहंगाई डायन ने घेरने का मौका तो दिया | Congress holds protest against the price of diesel and petrol | Patrika News
जबलपुर

महंगाई डायन ने घेरने का मौका तो दिया

जबलपुर में डीजल-पेट्रोल की कीमत के विरोध में कांग्रेस ने जगह-जगह दिया धरना
 
 

जबलपुरJun 25, 2020 / 10:11 pm

shyam bihari

bjp-congress

bjp-congress

जबलपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आखिरकार जबलपुर में कांग्रेसियों को मोर्चे पर आने का मौका दिया है। इसीलिए कांग्रेस नेताओं ने शहर भर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिए गए धरने में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में भाजपा नेता मनमोहन सिंह सरकार के समय 65 रुपए डीजल-पेट्रोल की कीमत पर आंदोलन करते थे, आज वही बेताशा मूल्य वृद्धि कर जनता को लूट रहे हैं।

धरने में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक विनय सक्सेना, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, मुकेश राठौर, टीकाराम कोष्टा, झल्लेलाल जैन, अजय अग्रवाल, राशिद सुहेल सिद्दीकी, शिव कुमार चौबे, रामदास यादव, मतीन अंसारी, राजेश सोनकर, नरिंदर पांधे, राजेंद्र सराफ, भगत राम सिंह, अलीम मंसूरी, पीपी पटेल, रेखा जैन, इंदिरा पाठक, कमला चौहान, बीना सिंह, खुर्शीद अंसारी, श्वेता दुबे, इंदू सोनकर, रमेश बैंनए आदि उपस्थित थे।
केंट ब्लॉक- केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे के साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सदर में धरना दिया। इस दौरान अमरचंद बावरिया, किरण ठाकुर, राजीत यादव, राहुल रजक, दिलीप रजक, राजेन्द्र पिल्ले, महेश कटारे आदि उपस्थित थे।
इंदिरा गांधी ब्लॉक- गढ़ा बीटी तिराहा पर अध्यक्ष शेखर सोनी के साथ सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, मुईन उस्मानी, हरिकिशन साहूकार, सलिल चौकसे, अभिषेक पाठक उपस्थित थे।
राधाकृष्णन ब्लॉक- खेरमाई वार्ड में ब्लॉक अध्यक्ष संजय अहिरवार की मौजूदगी में धर्मेंद्र पहारिया, शैलेंद्र कुंडे, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मुन्नु पंडा, भोला कोरी, कमल रजक, धीरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रदर्शन किया।

Home / Jabalpur / महंगाई डायन ने घेरने का मौका तो दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो