scriptजबलपुर में कांग्रेस नेता के परिजन समेत 12 पॉजिटिव मिले, पूरे शहर में हडक़ंप मचा | congress leader family corona positive in jabalpur, 12 new cases found | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में कांग्रेस नेता के परिजन समेत 12 पॉजिटिव मिले, पूरे शहर में हडक़ंप मचा

जबलपुर में कांग्रेस नेता के परिजन समेत 12 पॉजिटिव मिले, पूरे शहर में हडक़ंप मचा
 

जबलपुरMay 11, 2020 / 12:40 pm

Lalit kostha

corona_cases.png

congress leader family

जबलपुर। रविवार को कोरोना का कहर बरपा। एनआईआरटीएच और मेडिकल कॉलेज की वॉयरोलॉजी लैब से चार बार आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले। इसमें 11 संक्रमित कोरोना कंटेनमेंट एरिया के हैं। इनमें नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर दम्पती और कांग्रेस नेता के परिजन शामिल हैं। कंटेनमेंट एरिया के बाहर एकमात्र संक्रमित मिला है। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री है। इसके साथ ही अब तक अछूते रहे गढ़ा इलाके में संजीवनी नगर क्षेत्र में संक्रमण की दस्तक हो गई है। रविवार को मिले संक्रमितों में दो की ट्रेवल हिस्ट्री और कुछ की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री ट्रैस हुई है। संक्रमितों में दो की मौत हो गई है।

शहर में एक ही दिन में मिले 12 कोविड-19 पॉजीटिव, कांग्रेस नेता के परिजन भी संक्रमण के शिकार
कोरोना की अब नए इलाके में दस्तक कंटेनमेंट एरिया से 11 संक्रमित

 

congress leader family

सर्वोदय नगर में तीन पॉजिटिव
रानीताल सर्वोदय नगर में निगम के चार सफाई कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद लगातार नए संक्रमित सामने आ रहे है। क्षेत्र में रविवार को तीन और संक्रमित मिले। इसमें पूर्व संक्रमित राजू उत्तपति के सम्पर्क में आए निगम में जेसीबी सुपरवाइजर 27 वर्षीय जी. राजा की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सर्वोदय नगर निवासी और निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर दम्पती 34 वर्षीय दानी सुमन और 32 वर्षीय सुनीता दानी भी जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं, मेडिकल में भर्ती मिलौनीगंज निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद अमीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजन उसे आठ मई को मेडिकल ले गए थे। उसके परिवार में एक महिला और वृद्ध में भी संदिग्ध लक्षण मिले हैं। संक्रमित अमीन प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का भतीजा है।


मृतक बच्ची की बहन संक्रमित
कोरोना पॉजिटिव मिली नौ वर्षीय बालिका पांच मई को दम तोडऩे वाली कोरोना संक्रमित तीन माह की बच्ची की बहन है। बच्ची की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के सदस्यों को सुखसागर मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया था। चांदनी चौक निवासी 62 वर्षीय मोहम्मद राशिद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

 

corona_update.jpg

कोलकाता से लौटने पर जांच
कंटेनमेंट एरिया गोहलपुर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम कोरोना संक्रमित मिला। वह शनिवार को कोलकाता से लौटा है। ट्रेवल हिस्ट्री पर उसके नमूने की जांच कराई गई थी। नई दिल्ली से आठ मई को शहर लौटे संजीवनी नगर के दुर्गा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विनय दुबे के नमूने की जांच में भी कोरोना संक्रमण पाया गया।

एक महिला की संदिग्ध मौत
मेडिकल में उपचार के दौरान रविवार को कोरोना संदिग्ध एक महिला की मौत हुई। बताया जा रहा है कि गोहलपुर निवासी 24 वर्षीय महिला को सांस लेने में समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। संदिग्ध लक्षण पर महिला के थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Home / Jabalpur / जबलपुर में कांग्रेस नेता के परिजन समेत 12 पॉजिटिव मिले, पूरे शहर में हडक़ंप मचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो