scriptशहर की चिंता: कांग्रेसियों ने चेताया बोले – डेंगू से मचा शहर में हाहाकार, तड़प रहे लोग- देखें वीडियो | Congress warned - Dengue created horrible condition - watch video | Patrika News
जबलपुर

शहर की चिंता: कांग्रेसियों ने चेताया बोले – डेंगू से मचा शहर में हाहाकार, तड़प रहे लोग- देखें वीडियो

शहर की चिंता: कांग्रेसियों ने चेताया बोले – डेंगू से मचा शहर में हाहाकार, तड़प रहे लोग- देखें वीडियो
 

जबलपुरSep 15, 2021 / 11:35 am

Lalit kostha

Dengue created horrible condition

Dengue created horrible condition

जबलपुर। डेंगू से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। गड्ढों में पानी भरा है। कीटनाशक का छिडक़ाव ठीक से नहीं होने से उनमें लार्वा पनप रहे हैं। सफाई व्यवस्था चौपट है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती। पानी की पाइप लाइन, सीवर लाइन बिछाने के नाम पर सडक़ों को खोद दिया गया है। नए वार्डों में पानी की टंकियों से पाइप लाइन के विस्तार की गति धीमी होने से बड़ी संख्या में लोग अभी भी ट्यूबवेल का पानी पी रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान ये अरोप लगाए। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय का भी घेराव किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप
नगर निगम मुख्यालय का किया घेराव
कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कई कॉलोनियों को अवैध बताकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है। इसके बावजूद कॉलोनीवासियों से टैक्स वसूला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक लखन घनघोरिया की अगुवाई में निगम प्रशासन से व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में सत्येंद्र यादव, बृजबिहारी पटेल, मुकेश पटेल, राजकेश यादव, गार्गी यादव, राजेंद्र मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, यतेंद्र सोनी, प्रमोद पटेल, राजकुमार चक्रवर्ती, अभिषेक यादव शामिल थे।

Home / Jabalpur / शहर की चिंता: कांग्रेसियों ने चेताया बोले – डेंगू से मचा शहर में हाहाकार, तड़प रहे लोग- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो