scriptCovid-19 update : प्रदेश के इस शहर में मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई | covid-19 update | Patrika News
जबलपुर

Covid-19 update : प्रदेश के इस शहर में मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने अभियान चलाकर जांच करने के दिए निर्देश

जबलपुरMay 28, 2020 / 07:53 pm

reetesh pyasi

mask.jpg

mask

जबलपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिना मास्क लगाए कारोबार करने वाले दुकानदारों और बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जुर्माना भी लगाया जाएगा। कलेक्टर भरत यादव ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, नगर निगम, वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों की बैठक में अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक दल भी गठित करने के लिए कहा। मास्क नहीं लगाने वालों और गले मे मास्क लटकाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पडऩे पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

नाइट कफ्र्यू का कड़ाई से पालन कराएं
कलेक्टर भरत यादव ने शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लगाये गए प्रतिबन्ध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश सभी एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को दिये हैं।
‘आप घर पर रहें, क्षेत्र में पहुंचेंगी जरूरी चीजें’
कलेक्टर और एसपी ने बुधवार रात अधारताल के जयप्रकाश नगर और रविंद्र नगर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। कलेक्टर भरत यादव ने क्षेत्र के लोगों से कहा, आप सभी घर पर कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन करें। जरूरत की सभी वस्तुएं आप तक पहुंचाई जाएंगी। एसपी ने कंटेनमेंट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश मार्गों पर की गई बेरिकेडिंग का जायजा लिया। इसके बाद मिलौनीगंज कंटेनमेंट जोन का भी भ्रमण किया।

Home / Jabalpur / Covid-19 update : प्रदेश के इस शहर में मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो