script#Lockdown : बाहर से आकर फंसे लोगों को ठहराने का इंतजाम करेगा प्रशासन | Curfew in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

#Lockdown : बाहर से आकर फंसे लोगों को ठहराने का इंतजाम करेगा प्रशासन

धर्मशाला और होटलों के अधिग्रहण की तैयार

जबलपुरMar 29, 2020 / 08:37 pm

reetesh pyasi

Corona lockdown :  मजबूर हुए मजदूर, खाना ना पानी, पैदल ही सैकड़ों मील घर जाने की ठानी

Corona lockdown : मजबूर हुए मजदूर, खाना ना पानी, पैदल ही सैकड़ों मील घर जाने की ठानी

जबलपुर। कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान जबलपुर में रुक गए बाहर के लोगों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं एवं होटलों का अधिग्रहण किया जाएगा। कलेक्टर भरत यादव ने इस बारे में एक आदेश जारी कर जबलपुर टूरिज्म एवं प्रमोशन काउंसिल के सीईओ हेमंत सिंह को होटल एवं धर्मशालाओं के अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
नोडल अधिकारी को इस कार्य में आयुक्त नगर निगम, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर में रुके लोगों तथा यहां काम की तलाश में आए मजदूर जो लॉकडाउन में यहीं रह गए हैं के भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं एवं गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई है।

सीईओ स्वास्थ्य, निगमायुक्त देखेंगे भोजन की व्यवस्था
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों के बीच कार्यों का विभाजन किया है। इस सम्बंध में एक आदेश भी शनिवार को जारी किया गया। इसमें सीईओ जिला पंचायल, अपर कलेक्टर, निगमायुक्त और दूसरे अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
आदेश में अपर कलेक्टर विकास एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा को नोडल अधिकारी की हैसियत से स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर संपूर्ण नियंत्रण, होम आइसोलेशन एवं आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की जवाबदारी दी गई है। नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार को कर्फ्यू के दौरान गरीबों एवं बेसहारा लोगों के भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को देखेंगे।

Home / Jabalpur / #Lockdown : बाहर से आकर फंसे लोगों को ठहराने का इंतजाम करेगा प्रशासन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो