scriptचक्रवात के प्रभाव से ठंड पर लगेगी ब्रेक, अभी करना होगा इंतजार, जानें कैसी रहेगी पारे की चाल | Cyclone effect will put a brake on Winter Know Weather Forecast | Patrika News
जबलपुर

चक्रवात के प्रभाव से ठंड पर लगेगी ब्रेक, अभी करना होगा इंतजार, जानें कैसी रहेगी पारे की चाल

चक्रवात के प्रभाव से ठंड पर लगेगी ब्रेक, अभी करना होगा इंतजार, जानें कैसी रहेगी पारे की चाल

जबलपुरDec 06, 2019 / 08:32 pm

abhishek dixit

weather forecast Jabalpur, Madhya Pradesh, India

weather forecast Jabalpur, Madhya Pradesh, India

जबलपुर . शहर को शीतलहर सा अहसास देने वाली सर्द हवा शुक्रवार को कमजोर पड़ गई। ठंड बढ़ाने वाली उत्तरी हवा के आड़े अरब सागर के ऊपर बन रहा चक्रवात आया। इससे हिमालय की बर्फीली वादियों से आ रही ठंडी हवा का असर कम हो गया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। आसमान के साफ नहीं होने से तापमान में गिरावट पर ब्रेक लग गया। तेजी से लुढ़क रहे पारे की चाल को बादलों ने रोक दिया। बादलों की आवाजाही के कारण गुरुवार के अपेक्षाकृत शुक्रवार को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

पारा उछला, सामान्य से नीचे
शहर में शुक्रवार को पारा उछला। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को आद्र्रता 47 प्रतिशत और शाम को 47 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री कम है। दोनों स्तर पर तापमान पिछले वर्ष की मुकाबले कम रेकॉर्ड हुआ। 6 दिसंबर, 2018 को अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

3-4 दिन बाद फिर होगी गिरावट
चक्रवात के प्रभाव से शुक्रवार को सर्द हवा की गति धीमी पड़ गई। उत्तरी हवा महज एक किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। इससे तापमान में गिरावट नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार अरब सागर के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को शहर पर बादल बने रहे। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। चक्रवात का प्रभाव आने वाले तीन-चार दिन तक रहने का अनुमान है। उसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो