scriptलापरवाही की हद : फ्लाईओवर की साइट में जानलेवा गड्ढे बुलेट जैसी चोटिल कर रही हैं गिट्टियां- देखें वीडियो | dangerous roads in madhya pradesh, jabalpur flyover construction | Patrika News
जबलपुर

लापरवाही की हद : फ्लाईओवर की साइट में जानलेवा गड्ढे बुलेट जैसी चोटिल कर रही हैं गिट्टियां- देखें वीडियो

कलेक्टर का आदेश भी नहीं मान रहे ठेकेदार
 

जबलपुरMay 05, 2022 / 10:39 am

Lalit kostha

roads.jpg

dangerous roads

जबलपुर। दमोहनाका से मदनमहल तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर की साइट में बीच सडक़ पर गहरे गड्ढे हैं। सडक़ों पर बिखरी गिट्टियां उचटकर राहगीरों को घायल कर रही हैं। फ्लाईओवर की साइट पर निर्माणाधीन नालों की सरिया भाले की तरह निकली हुई हैं। आलम यह है कि प्रेम नगर छोर पर फ्लाईओवर के दोनों ओर होली के बाद सडक़ का निर्माण करने का निर्णय किया गया था। लेकिन, अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. के आदेश को भी फ्लाईओवर निर्माता कम्पनी नहीं मान रही है। कलेक्टर ने फ्लाईओवर साइट के निरीक्षण के दौरान निर्माण साइट््स में भी सडक़ों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उनके निर्देशों पर अमल नहीं हो रहा है।

Home / Jabalpur / लापरवाही की हद : फ्लाईओवर की साइट में जानलेवा गड्ढे बुलेट जैसी चोटिल कर रही हैं गिट्टियां- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो