scriptडेयर डेविल शो: सेना के जवानों ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे, दंग रह गए दर्शक | Dare Devil Show | Patrika News
जबलपुर

डेयर डेविल शो: सेना के जवानों ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे, दंग रह गए दर्शक

विजय मशाल के लिए सेना के जवानों का प्रदर्शन
 

जबलपुरOct 07, 2021 / 10:13 pm

reetesh pyasi

dsc_6140.jpg

Dare Devil Show

जबलपुर। भारतीय सेना की शौर्य गाथा और भारत-पाक युद्ध 1971 की स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय सेना की डेयर डेविल कोर द्वारा रोमांचक प्रदर्शन किया गया।

गौरी शंकर परेड ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम
वनएसटीसी के गौरी शंकर परेड ग्राउंड में कोर ऑफ सिगनल के 33 डेयर डेविल जवानों के साथ मेजर दिशांत कटारिया के नेतृत्व और ब्रिगेडियर राहुल मलिक, कमाण्डेंट वनएसटीसी के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। आयोजन में जनरल एस मोहन, सेना मेडल, वीएसएम, जनरल कमांडिंग ऑफिसर एमबी एरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन
कार्यक्रम में डेयर डेविल टीम के सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीतों पर रोमाचंक स्टंट किए गए। डेयर डेविल के इस स्टंट को जिन्होंने भी देखा खूब सराहा। इन्हीं खूबियों के कारण टीम के नाम 29 वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिसमें गिनीज, लिम्बा, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड शामिल हैं।

Home / Jabalpur / डेयर डेविल शो: सेना के जवानों ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे, दंग रह गए दर्शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो