scriptmansoon weather : बारिश थमते ही चढ़ा पारा, उमस कर रही बेचैन | dark clouds but no rainfall, increase heat and humidity problem | Patrika News
जबलपुर

mansoon weather : बारिश थमते ही चढ़ा पारा, उमस कर रही बेचैन

उमड़-घुमड़ रहे बादल, अभी तक सिर्फ दो दिन ही झमाझम

जबलपुरJul 10, 2019 / 10:57 pm

tarunendra chauhan

rain

dark clouds, no rainfall, increase heat, humidity problems, weather update, weather forecast

जबलपुर. मानसूनी बारिश की दूसरी खेप में दो दिन पहले बादल झमाझम बरसे। सोमवार को एक ही दिन में दो घंटे में करीब दो इंच बारिश हुई। इसके बाद अचानक बारिश पर ब्रेक लग गया। बीते दो दिन में शहर तकरीबन सूखा रहा। बूंदाबांदी थमते ही पारा एक बार फिर उछल गया। अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो गई है। पश्चिम से आ रही नमी युक्त हवा से उमस बढ़ गई है। गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

उमड़-घुमड़ रहे बादल
इस सीजन में शहर के ऊपर लगातार बादल बने हुए है। महीने की शुरुआत से ही काले घने बादलों का आसमान में डेरा है। लेकिन बादल उमड़-घुमड़ ज्यादा रहे हैं। अभी तक सिर्फ दो दिन ही बरसे है। ज्यादातर समय बादलों के बने रहने और बारिश नहीं होने के कारण भी उमस परेशान का रही है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि दो दिन की बारिश में ही अभी तक की वर्षा शहर के कोटे से दोगुनी हो गई है।

अधिकतम तापमान बढ़ा
बारिश थमने का असर तापमान पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान उछलकर 30 डिग्री से ऊपर निकल गया है। सोमवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान लुढक़-कर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया है। आद्र्रता सुबह के समय 95 और शाम को 80 प्रतिशत थी। हवा की औसत गति 4 किमी प्रति घंटा पश्चिमी रही। छिटपुट 5.2 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई। कुल बारिश 266.5 मिमी हो गई है।

Home / Jabalpur / mansoon weather : बारिश थमते ही चढ़ा पारा, उमस कर रही बेचैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो