scriptGood News श्रमिक एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म | Daughter born in Shramik Express corona covid breaking news | Patrika News
जबलपुर

Good News श्रमिक एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

मुख्य रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर्स ने किया परीक्षण

जबलपुरMay 22, 2020 / 06:42 pm

virendra rajak

photo_2020-05-22_18-06-27.jpg

आवश्यक दवाएं देकर ट्रेन में किया रवाना

जबलपुर, श्रमिक एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म उस वक्त हुआ, जब ट्रेन नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर्स ने महिला और बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यक दवाएं देने के बाद उन्हें उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मूलत: बिहार के मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर में रहने वाला राजू शाह पत्नी रिंकु देवी के साथ मुंबई में रहता है। लॉक डाउन के बाद तरह तरह की परेशानियां सामने आ रही थीं। पत्नी रिंकु भी गर्भवती थी और उसका समय पूरा हो गया था। तब दंपति ने ग़ृह जिले जाने का मन बनाया। दोनों मुंबई से मुजफ्फरपुर जा रही गाड़ी संख्या 01932 में सवार हुए। ट्रेन नरसिंहपुर के पास पहुंची ही थी कि अचानक रिंकु को दर्द उठा। आसपास बैठी महिलाओं ने तत्काल व्यवस्था की और कुछ ही देर में रिंकु ने स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया। यह जानकारी नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से जबलपुर रेलवे स्टेशन को भेजी गई। जैसे ही ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो रेलवे अस्पताल से डॉक्टर्स की टीम वहां पहुंची और मां और बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों के स्वस्थ होने पर उन्हें उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया।

Home / Jabalpur / Good News श्रमिक एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो