scriptदेव उठनी पर इस समय होगी तुलसी पूजा, देखें आज का पूजा मुहूर्त और शुभ समय | Dev uthani ekadashi, Tulsi Vivah 2019: Muhurat timings, rituals pancha | Patrika News
जबलपुर

देव उठनी पर इस समय होगी तुलसी पूजा, देखें आज का पूजा मुहूर्त और शुभ समय

देव उठनी पर इस समय होगी तुलसी पूजा, देखें आज का पूजा मुहूर्त और शुभ समय
 

जबलपुरNov 08, 2019 / 11:25 am

Lalit kostha

Dev uthani ekadashi

Dev uthani ekadashi

जबलपुर। महाकोशल परिक्षेत्र के अनुसार आज शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 10, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : शुक्ल
तिथि – दोपहर 12.16 तक नंदा तिथि एकादशी उपरंात द्वादशी तिथि रहेगी। आज देवजागरण एकादशी है, आज से सभी प्रकार के मंागलिक कार्य का शुभारंभ माना जाता है। देव जागरण के साथ भगवान श्री विष्णु की पूजा करना परम कल्याणकारी माना जाता है। आज का मंत्र साधना के लिए अति उत्तम माना गया है।
योग- दोपहर 11.19 तक व्याघात उपरंात हर्षण योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु हर्षण योग को उत्तम माना जाता है।
विशिष्ट योगर्- आज देवजागरण एकादशी व्रत पर्व होने के कारण सभी मांगलिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरंात बालव तदनंंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

 

guruvar vrat benefits and pooja of vishnu on thursday

ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार जबलपुर व महाकोशल क्षेत्र के अक्षांश, देशांश के अनुसार आज –
नक्षत्र- उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद दोपहर 1.5 तक उपरंात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में देवालय, श्रंगार, आभूषण निर्माण, वस्त्रालंकार, वास्तु, पौधरोपण, चूड़ाकर्म, गृहशंाति जैसे कार्य शुभ मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, औषधि निर्माण जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंआज शस्त्र निर्माण, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, रक्त वस्त्रधारण, मामला मुकदमा से सम्बधित कार्य हेतु आज का दिवस अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : आज देवप्रबोधिनी एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। आज भगवान श्री हरि नारायण की आराधना कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।

 

panchang01.png

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है, सूर्य का विशाखा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर से,सो,सा, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पूूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी, राशि स्वामी शनि तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाता है। दोपहर 1.15 के उपरंात जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रहेगा तथा इनकी राशि मीन होगी। राशि स्वामी गुरु तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। स्वभाव से गुणी तथा सहज प्रवृत्ति के होते हैं।

Home / Jabalpur / देव उठनी पर इस समय होगी तुलसी पूजा, देखें आज का पूजा मुहूर्त और शुभ समय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो