scriptसुभाषनगर में आज से होगी देवी भागवत कथा | Devi Bhagwat Katha will be held in Subhashnagar from today | Patrika News
जबलपुर

सुभाषनगर में आज से होगी देवी भागवत कथा

जबलपुर।विश्व कल्याण की कामना को लेकर सुभाषनगर हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर में शुक्रवार से देवी भागवत कथा का आयोजन होगा। साथ ही सहस्त्र चंडी यज्ञ भी किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती व शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के सान्निध्य में 6 मई तक होगा। कथाव्यास स्वामी इंदुभवानन्द होंगे। पत्रकार वार्ता में बगलामुखी मठ सिविक सेंटर के मुख्य पुजारी ब्रह्मचारी चैतन्यानंद ने यह जानकारी दी।

जबलपुरApr 28, 2023 / 12:25 pm

Rahul Mishra

ccc.jpg

सुभाषनगर में आज से होगी देवी भागवत कथा

सहस्त्र चंडी यज्ञ भी होगा, सन्तों के सान्निध्य मे निकलेगी कलशयात्रा
जबलपुर।
विश्व कल्याण की कामना को लेकर सुभाषनगर हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर में शुक्रवार से देवी भागवत कथा का आयोजन होगा। साथ ही सहस्त्र चंडी यज्ञ भी किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती व शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के सान्निध्य में 6 मई तक होगा। कथाव्यास स्वामी इंदुभवानन्द होंगे। पत्रकार वार्ता में बगलामुखी मठ सिविक सेंटर के मुख्य पुजारी ब्रह्मचारी चैतन्यानंद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत की कथा प्रतिदिन समय शाम 4 बजे से रायपुर शंकराचार्य आश्रम से पधारे ब्रम्हचारी इन्दूभवानन्द द्वारा की जायेगी। यज्ञाचार्य डॉ. नर्मदा प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में महायज्ञ किया जायेगा। आयोजन ब्रम्हचारी चैतन्यानंद के सानिध्य में सम्पादित होगा। इसमें ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, अग्नि अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर रामकृष्णानंद , चारधाम समिति के पूर्व उपाध्याय ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद एवं अन्य संत महात्मा शामिल होंगे। उक्त धार्मिक कार्यक्रम में देश के अन्य जाने-माने संतों का आगमन भी होगा, जिनके दर्शन का लाभ संस्कारधानी के लोग ले सकेंगे। आयोजन समिति के जगत बहादुर सिंह अन्नू (महापौर), सम्मति सैनी, भारत सिंह यादव, नित्यनिरंजन खम्परिया, मुकेश सोनी, मनीष पटेल, विवेक पटेल, विनीता यादव, प्रभा यादव, संगीता सिंह, लक्ष्मी गोंटिया, गार्गी यादव, अधिवक्ता ब्रजेश दुबे, रूकमणी गोंटिया, मनोज सेन उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो