scriptपंचांग: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करें भगवान विष्णु का पूजन, धन धान्य की होगी प्राप्ति | dhan prapti ke achuk upay, paisa kamane ke upay today panchang | Patrika News
जबलपुर

पंचांग: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करें भगवान विष्णु का पूजन, धन धान्य की होगी प्राप्ति

पंचांग: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करें भगवान विष्णु का पूजन, धन धान्य की होगी प्राप्ति

जबलपुरJun 18, 2020 / 10:49 am

Lalit kostha

vishnu_ji.png

पंचांग: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करें भगवान विष्णु का पूजन, धन धान्य की होगी प्राप्ति

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2077, संवत्सर का नाम : प्रमादी, ााके संवत् : 1942, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : शव्वाल 25, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म ऋतुु , मास : आषाढ़ , पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि – सूर्योदय से प्रात: 09.39 मि. तक भद्रा संज्ञक द्वादशी तिथि रहेगी पश्चात जया संज्ञक त्रयोदशी तिथि लगेगी। द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा करके मनुष्य सदा विजयी होकर समस्त लोक में वैसे ही पूज्य हो जाता है, जैसे किरणमालौ भगवान सूर्य पूज्य हैं। त्रयोदशी में कामदेव की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या प्राप्त करता है तथा उसकी सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
योग- सूर्योदय से दोप. 02.49 मि. तक सुकर्मा योग रहेगा पश्चात धृति योग लगेगा। सुकर्मा योग के स्वामी इन्द्रदेव माने जाते हैं जबकि धृति योग के स्वामी जलदेवता माने गए हैं।
विशिष्ट योग- दोनों ही योग शुभ माने जाते हैं। किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए सुकर्मा योग बेहद शुभ होता है। धृति योग को बेहद शुभ योग माना जाता है। इसमे किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं।
करण- सूर्योदय से प्रात: 09.39 मि. तक तैतिल नामककरण रहेगा पश्चात गर नामक करण लगेगा। इसके पश्चात वणिज नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 08.30 मि. तक उग्र क्रूर भरणी नक्षत्र रहेगा पश्चात मिश्र साधारण कृत्तिका नक्षत्र लगेगा। अन्य कार्य सभी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए भरणी नक्षत्र निषिद्ध माने गए हैं। भरणी नक्षत्र में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए कृतिका नक्षत्र उपयुक्त होते हैं।

Aaj Ka Panchang
IMAGE CREDIT: patrika

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में किसी विवाद में मुकदमा दायर करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 05.43 मि. से 07.24 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 10.45 मि. से दोप. 02.05 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 05.26 मि. से सायं: 07.07 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रत/पर्व – प्रदोष व्रत। प्रात: 10.28 मि. पर बुध ग्रह वक्री होंगे। रात्रि 08.13 मि. पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। रानी झांसी पुण्य:।
चंद्रमा – सूर्योदय से दोप. 03.02 मि. तक चंद्रमा अग्नि तत्व की मेष राशि में रहेंगे पश्चात पृथ्वी तत्व की वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 02.05.56 से 03.46.22 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (लो, अ, ई, उ, ए) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म सोने के पाए में होगा। सूर्योदय से दोप. 03.02 मि.तक मेष राशि रहेगी पश्चात वृषभ राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से कृषकाय होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 26 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक आर्थिक व्यवसाय में चतुर होंगे। इनमे साम्यवादी विचारधारा हावी रहेगी। प्राय: इन्हें धर्म , अर्थ व काम तीनों सुख प्राप्त होंगे। मेष राशि में जन्मे जातक को अत्यधिक उदारता से बचना चाहिए। वृषभ राशि में जन्मे जातक को भोगी होने से बचना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो