scriptधन वर्षा का योग, इनके घर आने वाली हैं लक्ष्मी माता: आज का राशिफल | dhan prapti ke upay, dhan prapti ke sanket, today horoscope | Patrika News
जबलपुर

धन वर्षा का योग, इनके घर आने वाली हैं लक्ष्मी माता: आज का राशिफल

मिल रहे हैं यह संकेत, तो होगी धन प्राप्ति, धन प्राप्ति से जुड़े गुप्त संकेत,

जबलपुरSep 09, 2019 / 04:59 pm

Lalit kostha

laxmi ji ko manane ke totke

laxmi ji ko manane ke totke

मेष- आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। लक्ष्मी की कृपा होगी।
वृषभ- दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
मिथुन- जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।
कर्क- सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
सिंह- आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। कुबेर की दृष्टि आप पर है।
कन्या- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

Who Is Ganesh Ji : एक भयंकर यक्ष राक्षस प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता कैसे बन गए, जानें आखिर गणेश जी है कौन?

तुला- संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक- आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
धनु- आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मकर- आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।
कुम्भ- मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। समय पर काम करें। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
मीन- बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

Home / Jabalpur / धन वर्षा का योग, इनके घर आने वाली हैं लक्ष्मी माता: आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो