scriptboss dirty talk with ladies – बॉस ने 22 सहकर्मी महिलाओं से की गंदी बात,दिल्ली तक मच गया हल्ला, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन | dirty talk with ladies by boss jabalpur news bulletin | Patrika News
जबलपुर

boss dirty talk with ladies – बॉस ने 22 सहकर्मी महिलाओं से की गंदी बात,दिल्ली तक मच गया हल्ला, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, कटनी की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

जबलपुरOct 14, 2017 / 05:13 pm

Lalit kostha

girl vulgar videos

dirty talk with ladies by boss, dirty talks with your boyfriend on phone, boss MMS in office, dirty talks with boyfriend over text, Savita Bhabhi, hindi news, ladies hindi news, hot lady in camera, hot news by lady, hindi me kahani, madhya pradesh ki rajniti, latest hindi news in india, all india radio, air vacency, dirty talk by boss with lady employees, jabalpur bulletin

आकाशवाणी के अधिकारी ने कार्यस्थल पर किया उत्पीडऩ, दिल्ली से एडीजी के साथ आई तीन सदस्यीय टीम ने बंद कमरे में लिए बयान
– आकाशवाणी में कार्यरत महिला कर्मियों द्वारा उत्पीडऩ की शिकायत के बाद दिल्ली से शुक्रवार को एडीजी की टीम शहर पहुंची। टीम ने बंद कमरे में शिकायत करने वाली २२ महिला कर्मियों के बयान दर्ज किए। कर्मियों ने आकाशवाणी के एक बड़े अधिकारी पर कार्यस्थल में उत्पीडऩ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखित में भी अपनी शिकायत आकाशवाणी में एडीजी विनिता सूद को दी। बताया कि आरोपित अधिकारी की करतूतों से उनका काम करना मुश्किल हो गया है।
आकाशवाणी में महिला व पुरुषों सहित कुल ६३ लोगों का स्टाफ है। विभाग के एक बड़े अधिकारी की करतूतों से महिला कर्मी कुछ समय से परेशान हैं। अधिकारी कई बार शराब के नशे में कार्यालय पहुंच जाता है। वहां महिला कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार से लेकर कई तरह प्रताडि़त करता है। उसकी हरकतें भी आपत्तिजनक होती हैं। महिला कर्मियों ने भोपाल तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला कर्मियों ने दिल्ली स्थित निदेशालय में मामले की शिकायत की थी।
——————
छात्राओं की आत्महत्या की खबर से हड़कम्प, नचिकेता स्कूल का मामला
– एक स्कूल में छात्राओं द्वारा आत्महत्या की खबर से शुक्रवार दोपहर हड़कम्प मच गया। यह खबर सोशल मीडिया तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन का अमला भी जांच के लिए स्कूल पहुंच गया। जांच में खबर गलत निकली। बताया गया कि होम साइंस कॉलेज स्थित नचिकेता स्कूल में दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फैली। खबर मिलते ही स्कूल में लोगों के फोन घनघनाने लगे। थककर स्कूल प्रबंधन ने फोन उठाना बंद कर दिया।
नचिकेता स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नितिन पाल ने बताया कि स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस सम्बंध में पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने संभावना जताई कि स्कूल के किसी छात्र ने झूठी खबर फैलाई है। स्कूल प्रबंधन इसका पता लगा रहा है।
————————-
——————————
अवैध रेत खनन मामले में बेलखेड़ा टीआई को हटाया, एसडीओपी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाईं
– बेलखेड़ा में रेत के अवैध खनन के बाद हुई भगदड़ से पुलिस और राजनीतिक गुटों में वर्चस्व की लड़ाई उजागर होने के बाद बेलखेड़ा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पर कार्रवाई की गाज गिरी। एसपी शशिकांत शुक्ला ने शुक्रवार को आदेश जारी कर उन्हें पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। उनके स्थान पर चरगवां थाना प्रभारी रहे एसआई राजेन्द्र बागरी को कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने थाना प्रभारी बघेल पर रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पाटन एसडीओपी अरविंद सिंह से मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद कार्रवाई की गई। चरगवां थाने में कटंगी थाने के एसआई शिवराम तरोले को तैनात किया गया है।
———————
पुष्य नक्षत्र पर बरसा धन सवा सौ करोड़ का कारोबार, सराफा, ऑटो मोबाइल, रियल एस्टेट समेत अन्य बाजारों में देर रात तक हुई खरीदी
– पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में शुक्रवार को जमकर धन बरसा। दोपहर से लेकर देर रात तक खरीदारी का दौर चला। सराफा समेत ऑटो मोबाइल शोरूम में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आयटम की भी खरीदारी की। एक अनुमान के अनुसार शहर के प्रमुख क्षेत्रों में लगभग १२८ करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। धनतेरस व दीपावली से पूर्व विशेष दिन पर बजार के उठाव को अच्छा संकेत माना जा रहा है।
—————————-
ग्वारीघाट रोड पर अवैध शेड तोड़े, टपरे जब्त
जबलपुर. ग्वारीघाट रोड पर शुक्रवार को निगम अमले ने अतिक्रमण कर दुकानों के आगे बढ़ाए गए दो दर्जन से ज्यादा शेड व दीवार तोड़ दी। वहीं एक दर्जन से ज्यादा ठेले-टपरों को जब्त किया। पोलीपाथर में लगभग २० दुकानों के आगे पांच से दस फीट तक कब्जा कर दीवार, शटर आदि बना लिए गए हैं। कुछ ने पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। कार्रवाई में निगम इन्हें भी तोडऩे वाला था, लेकिन लोगों ने दीपावली तक की मोहलत मांगी। सभी को निगम ने मोहलत दे दी है। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कटंगा से ग्वारीघाट तक नॉन मोटराइज्ड टै्रक बनाने की योजना तैयार की है।
————————-
सुबह फोन लगाया, रात तक नहीं उठता कचरा, स्मार्ट सिटी का कचरा प्रबंधन फेल
– निगम द्वारा शुक्रवार को शुरू की गई ‘फोन लगाओ, कचरा उठवाओ सुविधाÓ पहले दिन ही गफलत का शिकार हो गई। शहरवासियों द्वारा फोन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न तो कोई कचरा उठाने पहुंचा, न ही कोई फीडबैक दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू की गई इस सेवा के लिए निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर ०७६१-२४११०२० पर आने वाली शिकायतों को दर्ज करने के लिए निगम के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस सुविधा के पहले दिन सुबह से शाम ५.३० बजे तक १६ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एक का भी निराकरण नहीं हो सका।
——————

Home / Jabalpur / boss dirty talk with ladies – बॉस ने 22 सहकर्मी महिलाओं से की गंदी बात,दिल्ली तक मच गया हल्ला, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो