scriptकर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाया, गंभीर | Distressed by debt, the farmer ate poison | Patrika News

कर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाया, गंभीर

locationजबलपुरPublished: Mar 20, 2019 07:19:39 pm

Submitted by:

santosh singh

बरगी थाना क्षेत्र की घटना, बैंक प्रबंधन बना रहा था कर्ज वापस करने का दबाव, आचार संहिता लागू होने के चलते किसान कर्जमाफी योजना का नहीं मिल पाया था लाभ

कर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाया

कर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाया

जबलपुर। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी योजना के बीच एक किसान ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। किसान और उसके घरवालों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की तरफ से लगातार कर्ज की रकम जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बैंक वाले उसकी सम्पत्ति कुर्क करने की धौंस दे रहे थे। उसके गांव के कई किसानों की राशि माफ हो चुकी है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते उसकी कर्जमाफी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। किसान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हडक़म्प मच गया। अस्पताल में तहसीलदार और बरगी पुलिस बयान लेने पहुंची थी।

सेंट्रल बैंक से दो लाख रुपए का कर्ज लिया था
जानकारी के अनुसार न्यू भेड़ाघाट पिपरिया गांव निवासी भूपत पटेल ने हिनौता स्थित सेंट्रल बैंक से दो लाख रुपए का कर्ज लिया था। सरकार की सरकार की कर्जमाफी योजना की घोषणा के चलते भूपत ने लिए हुए कर्ज की रकम बैंक में जमा नहीं की। अस्पताल में भूपत के साथ मौजूद पत्नी अनीता पटेल ने बताया कि गांव के कई किसानों का कर्ज बैंक द्वारा माफ कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद उसके कर्जमाफी का काम रुका है। बैंक वाले वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने का हवाला देते हुए कर्ज वसूली के लिए लगातार उसके पति पर दबाव डाल रहे थे।

ओला गिरने की वजह से उसकी चना की फसल बर्बाद हो गयी

बारिश और ओला गिरने की वजह से उसकी चना की फसल बर्बाद हो गयी। जिसकी वजह से वह बैंक का कर्ज नहीं लौटा पा रहे थे। बैंक वालों ने जमीन कुर्की कराने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। मंगलवार की रात भूपत पटेल ने घर पर ही सल्फास की दो गोली खा ली। उलटी होने और तबियत खराब होने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उन्हें लेकर अस्पताल भागे।

वर्जन-
किसान को परिजन सीधे अस्पताल में लेकर भर्ती कराए थे। अस्पताल की तरफ से घटना की सूचना थाने को दी गई है। किसान कीस्थिति पर नजर रखी जा रही है। जांच के बिंदु के आधार पर पूरी विवेचना होगी। किसी की प्रताडऩा सिद्ध पायी गयी, तो कार्रवाई की जाएगी। अभी किसान अस्वस्थ्य है, जिसकी वजह से उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो