script‘बाबा साहेब ने संविधान में प्रत्येक वर्ग के अधिकारों का रखा ध्यान’ | Dr Aambedkar Jayanti in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

‘बाबा साहेब ने संविधान में प्रत्येक वर्ग के अधिकारों का रखा ध्यान’

स्मरण: 65वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जबलपुरDec 07, 2021 / 06:35 pm

Sanjay Umrey

स्मरण: 65वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्मरण: 65वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जबलपुर। देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों का ध्यान संविधान बनाते समय रखा। वे भारत देश की भौगोलिक स्थितियां, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा आस्थाओं से खूब परिचित थे। इसलिए उन्होंने संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। यह बात कांगे्रस नेताओं ने सोमवार को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कही। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने तहसीली चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वक्ताओं ने कहा कि वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वे 9 भाषाओं के जानकार थे। उनके पास 32 डिग्रियां थीं। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। आम परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने उच्च श्रेणी की शिक्षा प्राप्त की।
उनके बनाए संविधान की ताकत है कि वर्तमान में किसान आंदोलन सफल रहा। सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े। हमारे संविधान में मनमानी शब्द नहीं है। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, झल्लेलाल जैन, राजेश सोनकर, टीकाराम कोष्टा, चमन पासी, शिव कुमार सोनी, कीर्ति चौहान, भगत राम सिंह, इंदु सोनकर, मनोज नामदेव, राजेश चौबे, राकेश रंबल, शैलेश राठौर, जितेंद्र यादव, विश्वनाथ सोनी, सुशील जसेले, शिव कुमार चौबे, श्याम सोलंकी, विष्णु विनोदिया, विजय गोरी, अनिल गुप्ता, आयुष अग्रवाल, गौरव नामदेव आदि ने आम्बेडकर का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में डॉ. आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम किया गया। कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा ने बाबा साहेब के आदर्श को अपनाने की बात कही। डॉ. राम शंकर निदेशक आम्बेडकर स्टडी सेंटर ने उन्हें विश्वरत्न बताया। प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. दीपेश मिश्रा, हिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर सुभाष शर्मा, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय झारिया आदि उपस्थित थे।
बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलकर भाजपा कर रही संविधान का पालन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमोद पटेल के नेतृत्व में उनकी अम्बेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, जय सचदेवा, संतोष झारिया,रवि शर्मा, योगेंद्र राजपूत, संतोष झारिया, आशीष अहिरवार, अरुण बेन, राहुल बेन, अखिल सोनकर, राजा चोहटेल, सुशील चौधरी, राम चौधरी आदि थे।
वकीलों ने दी श्रद्धांजलि
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अधिवक्ता आरके सिंह सैनी की अगुवाई में तहसील चौक स्थित डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार बेन, राजेंद्र गुप्ता, श्याम आंवले, अयोध्या प्रसाद, विनोद डांगे, किशन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, प्रदीप अर्खेल, जमुना प्रसाद, सुनील कांबले आदि मौजूद थे।
संविधान के रचनाकार बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बांधा
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की 65वीं पुण्यतिथि अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष छोटे पटेल की मझौली बाईपास स्थित निवास पर मनाई गई। महासभा के पदाधिकारियों और अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी प्रकार पूर्व कांग्रेस महासचिव राजेश चौबे के कार्यालय में आयोजन हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष प्रवीण पाठक ने कहा कि संविधान के रचनाकार संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा। कांग्रेस पार्टी की बबीता गोटिया, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, लीलाबाई कोल, शंभू गोटिया, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बिरहा, जगदीश सैनी, रियाज अंसारी, मोहन शुक्ला, रवि चौधरी, गुलाब सिंह, केएल रैदास आदि शामिल थे।

Home / Jabalpur / ‘बाबा साहेब ने संविधान में प्रत्येक वर्ग के अधिकारों का रखा ध्यान’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो