scriptEid Mubarak : खुशियों की ईदी से भरेगा दामन, हर घर महकेगी सेवइंयों की महक | eid mubarak 2019 know how eid ul fitr is celebrated | Patrika News
जबलपुर

Eid Mubarak : खुशियों की ईदी से भरेगा दामन, हर घर महकेगी सेवइंयों की महक

ईद की तैयारियों में बीता दिन, जमकर हुई खरीदारी, कपड़ों को सेवइंयों का बाजार रहा तेज

जबलपुरJun 04, 2019 / 09:09 pm

abhishek dixit

जबलपुर. ईद की खुशियों के रंग में आज हर कोई डूबा नजर आएगा। मुबारक ईद कहने के साथ हर कोई सेवइंयों की मिठास में खो जाएगा। हर घर में जहां सेवइंयों और लजीज व्यंजनों की महक होगी, वहीं अजान की आवाज हर मन को सुकून दे जाएगी। नमाज अता होने के साथ ही हर कोई ईद के मुबारक समां में डूब जाएंगे। इस त्योहार को जोर-शोर से मनाने के लिए लोगों से एक दिन पहले ही जमकर खरीदारी की। इसके लिए कोई मीना बाजार से खरीदारी करने में मशगूल दिखाई दिया, तो कोई ईदी मिलने की खुशी में उत्साहित नजर आया।

मीना बाजार में दिखी रंगत
ईद का पूरा असर मीना बाजार में देखने को मिला, जहां शहर के हर वर्ग के लोगों की खरीदारी यहां पूरी होती हुई नजर आई। महिलाएं ने ईद के लिए कपड़ों और ज्वैलरी की खरीदारी की। उनका कहना था कि ईद के लिए जितनी तैयारी की जाए कम ही लगती है। ईद वाले दिन ही कम से कम 2 से 3 ड्रेसेज चैंज किए जाने के हिसाब से कपड़े खरीदे हैं। वहीं पुरुषों से लखनवी पैटर्न में कुर्ते और पैजामा के साथ रेशम की कढ़ाई वाली टोपी खरीदी।

जमकर हुई खरीदारी
ईद के लिए मंगलवार को बाजारों में अच्छी भीड़ नजर आई। कुछ जहां रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी में बिजी दिखाई दिए, वहीं कुछ टेलर्स के यहां अपने कुर्तों की फिटिंग चैक करते दिखाई दिए। इस बीच बच्चों और बुजुर्गों में भी अलग-अलग रंगों के कुर्तों को डिजाइनर टोपियां खरीदी गईं।

खूब बिके खजूर और सेवइंयां
बाजार में खजूर और सेवइयों की खूब खरीदी हुई। इसके साथ ही मेवों की ग्राहकी भी खूब रही। ईद के लिए सिर्फ मुस्लिम कम्युनिटी ही नहीं, बल्कि दूसरी कम्युनिटी के लोगों द्वारा भी ईद के लिए सेवइंयों की खरीदा गया। उनका कहना था कि ईद खुशियों का त्योहार है ऐसे में घरों में सेवईं बनाकर वे भी इस त्योहार को मनाएंगे।

व्यंजनों की महकी खुशूब
ईद के लिए घरों में एक दिन पहले खूब पक-पकवानों की लज्जत छाई रही। अलग-अलग तरह के व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत करने के लिए घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए। इसके लिए हर मुस्लिम घर में लजीज व्यंजनों की महक फैली रही। इसमें मीठे और नमकीन व्यंजनों के कई प्रकार ईद में मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए।

Home / Jabalpur / Eid Mubarak : खुशियों की ईदी से भरेगा दामन, हर घर महकेगी सेवइंयों की महक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो