scriptअसिस्टेंट मैनेजर बीवी को धमकाया, नहीं डरी तो सिरफिरे पति ने किया ये हाल | exploitation of wife and dowry case in india | Patrika News
जबलपुर

असिस्टेंट मैनेजर बीवी को धमकाया, नहीं डरी तो सिरफिरे पति ने किया ये हाल

अनबन के चलते पति से अलग रह रही थी महिला

जबलपुरMar 23, 2018 / 09:59 pm

deepankar roy

saharanpur news

loin

जबलपुर। एक बैक में असिस्टेंट मैनेजर महिला के घर पर शुक्रवार को एक आदमी पहुंचा। दरवाजा खोलने पर शख्स जबरन महिला के घर में घुस गया और उसे धमकाने लगा। महिला ने निडर होकर विरोध किया तो बौखलाएं आदमी ने उसे सीढिय़ों से ढकेल दिया। घटना सिविल लाइंस थानांतर्गत हुई। जहां, पति से अलग रह रही असिस्टेंट बैंक मैनेजर पत्नी के घर उसका पति पहुंचा। न्यायालय में चल रहे तलाक के केस के बाद दोनों अलग-अलग रहे थे। अचानक पहुंचे पति ने असिस्टेंट मैनेजर पत्नी को सीढि़यों से ढ़केल दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आसपास के लोगों ने बचाई जान
सिविल लाइंस थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी रूबी कुमारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनका पति वीरेन्द्र से विवाद हो गया था। जिसके बाद से दोनों का तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। वे पति से अलग श्रीदत्त अपार्टमेंट में रहती हैं। शुक्रवार को उनका पति घर पहुंचा। दरवाजा खोलते ही रूबी को धमकाया और जान से मारने की बात कही। रूबी घर के भीतर चलीं गईं।
कुछ देर बाद बैक जाने के लिए वह बाहर निकलीं, तो वीरेन्द्र ने उनकी गर्दन दबा दी और सीढि़यों से नीचे ढ़केल दिया। रूबी की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले बाहर निकले। तो आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, हत्या की धमकी
शादी के महज तीन माह बाद पति और ससुराल वालों ने नवविवाहिता पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं हुई, तो पति ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली और मायके भगा दिया। पुलिस ने बताया कि कमानिया गेट निवासी रितिका जैन (26) का विवाह दिसंबर 2017 में गढ़ा फाटक निवासी रोहित जैन से हुआ।
विवाह के बाद वह ससुराल पहुंची ही थी कि पति समेत ससुर राजकुमार, सास सरिता, जेठ राहुल और जेठानी मंजरी ने उसे कम दहेज मिलने का ताना दिया। वे तत्काल से ही उस पर मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। पति ने उससे मारपीट की और बाथरूम में बंधक तक बना दिया। इसके बाद प्रताडऩा का दौर बढ़ता ही गया। १५ मार्च को भी पति ने उससे मारपीट की। कहा कि यदि वह रुपए नहीं लाएगी, तो वह उसे मौत के घाट उतार देगा। रितिका ने यह बात भाई को बताई। भाई रितिका के ससुराल पहुंचा और रितिका को अपने साथ मायके ले गया।

Home / Jabalpur / असिस्टेंट मैनेजर बीवी को धमकाया, नहीं डरी तो सिरफिरे पति ने किया ये हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो