शहर में अभी 79 वार्ड है। नगर निगम इन सभी वार्डों में फॉगिंग मशीन चलाने का दावा करता है। लेकिन, हकीकत ये है कि फॉगिंग मशीन वीआइपी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पा रहीं। सिविल लाइंस, पचपेढ़ी क्षेत्र में मशीन लगातार चल रही है। लेकिन, शहर के बाकी हिस्सों में मशीन नहीं पहुंच रही है। किसी भी वार्ड में एक बार फॉगिंग होने के बाद मशीन एक डेढ़ महीने बाद ही दोबारा वहां पहुंचतीं।