scripttrue love story : अंडमान की फातिमा बनेगी मिसेज प्रियंक, यहां हो रही शादी की तैयारी | Fatima Got Married Priyank religion change case | Patrika News
जबलपुर

true love story : अंडमान की फातिमा बनेगी मिसेज प्रियंक, यहां हो रही शादी की तैयारी

फेसबुक फ्रैंड से शादी के लिए समंदर पार करके जबलपुर आ गई प्रेमिका

जबलपुरNov 16, 2017 / 11:47 am

deepankar roy

Fatima Got Married Priyank religion change case, religion change case in jabalpur ,dharm parivartan kaise  ,religion,dharm parivartan,dharm parivartan kaise kare,religion change case ,religion change case in mp,religion change affidavit,how to change religion legally in india,hindu boy marriage with muslim girl,hindu boy muslim girl marriage law,muslim girl want to marry hindu,can a hindu boy marry a muslim girl without converting,marrige,age diference in marrige,

Fatima Got Married Priyank religion change case

जबलपुर। दिल किसी पर आ जाए तो सैकड़ों किलोमीटर के फासले मायने नहीं रखते। एक ऐसी लव स्टोरी शहर में सामने आयी है। इसमें युवक शहर में रहता है। युवती समुंदर पार अंडमार निकोबार में रहती है। कई दिन की दोस्ती के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों की ओर से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपर कलेक्टर कोर्ट में बुधवार को आवेदन दिया गया है। इसके बाद शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
चैटिंग करते-करते हुआ प्यार
शहर में रहने वाले प्रियंक की सोशल नेटवर्किंग साइट पर अंडमान निकोबार की एक युवती दोस्त बनीं। कुछ दिन बाद दोनों सोशल साइट पर आपस में चैट करने लगे। चैटिंग करते-करते अंडमान निकोबार की फातिमा का दिल जबलपुर के प्रियंक कुमार पर आ गया। दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम का इजहार किया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक होने का फै सला कर लिया।
युवती की मासूमियत पर फिदा
सोशल नेटवर्किंग साइट पर फ्रैंड बनने के बाद प्रियंक और फातिमा लगातार चैटिंग करने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग का वक्त बढ़ता चला गया। दोनों एक-दूसरे की सभी बात चैटिंग के जरिए आपस में शेयर करने लगे। इस दौरान प्रियंक की सभी बातों का फातिमा मासूमियत के साथ जवाब देती। फातिमा की इसी मासूमियत पर प्रियंक फिदा है।
युवक की सादगी भा गई
सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिले ये दोस्त कब एक-दूसरे से प्यार करने लगा इसका पता इन्हीं भी नहीं चला। चैटिंग का सिलसिला बढऩे पर दोनों के बीच कई मामलों पर बातचीत होने लगी। सोशल साइट्स पर दोनों एक-दूसरे की फोटो भेजने लगे। इस दौरान प्रियंक के हर व्यवहार और उसकी सादगी को देखकर फातिमा उसे अपना दिल दे बैठी।

परिजनों को दी सूचना
प्रियंक और फातिमा ने सोशल साइट पर ही चैटिंग के दौरान एक-दूसरे से शादी के बारे में पूछा। दोनों के बीच शादी के राजामंदी हुई। इसके बाद फातिमा अंडमान से जबलपुर चली आयीं। उसने यहां आकर प्रियंक से मुलाकात की। दोनों मिलकर परिवारवालों को अपने शादी के फैसले की जानकारी दी। फिर कलेक्ट्रेट में शादी की अर्जी दी।

Home / Jabalpur / true love story : अंडमान की फातिमा बनेगी मिसेज प्रियंक, यहां हो रही शादी की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो