script#Chhath छठ पर करना है यात्रा, तो पढ़ें यह खबर, बसें, फ्लाइट और ट्रेने हुई फुल | flights and trains are full | Patrika News
जबलपुर

#Chhath छठ पर करना है यात्रा, तो पढ़ें यह खबर, बसें, फ्लाइट और ट्रेने हुई फुल

दीपावली में शहर आना और बाहर जाना हुआ मुश्किल

जबलपुरOct 23, 2019 / 06:58 pm

virendra rajak

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

जबलपुर. दीपावली के नजदीक आते ही ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहंी बची है। वहीं बसें ओवरलोड होकर आ जा रहीं हैं। फ्लाइट्स में भी बुकिंग अधिक होने पर अब फ्लायर्स को दो से चार गुना तक अधिक फेयर चुकाना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा दीपावली और छठ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन यह ट्रेने यात्रियों के अनुपात में अब भी कम हैं।
जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेनें:- 120
सामान्य दिनों में यात्री:- 70,000
दीपावली व छठ पर यात्री:- 1,50,000
सामान्य जैसे हो गए स्लीपर
ट्रेनों के स्लीपर कोच की हालत सामान्य श्रेणी के कोचों के जैसी हो गई है। सभी में यात्रियों की भरमार है। ट्रेन में जगह न मिल पाने के कारण यात्री स्लीपर कोच के फर्श पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। मुंबई से चलकर जबलपुर आने और यहां से उत्तर भारत की ओर जाने वाली टे्रनों में यात्रियों की संख्या अधिक है।
रद्द कर दी गई फ्लाइट
सामान्य दिनों में जबलपुर अहमदाबाद जबलपुर फ्लाइट में यात्री संख्या कम रहती है। यही कारण है कि दीपावली के दिन स्पाइस जेट द्वारा इस रूट में उडऩे वाला विमान दूसरे रूट में उतारा जा रहा है। इसके चलते दीपावली के दिन यह फ्लाइट रद्द रहेगी।
जबलपुर से फ्लाइट्स:- 11
सामान्य दिनों में फ्लायर्स:- 800
दीपावली व छठ पर फ्लायर्स:- 1200
ओवरलोड हुई बसें
बसों में भी जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। जबलपुर से सागर, दमोह, डिंडौरी, मंडला, अमरकंटक, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत आसपास के जिलों में जाने वाली बसों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
जबलपुर से बसें:- 500
सामान्य दिनों में यात्री:- 30,000
दीपावली व छठ पर यात्री:- 60,000
सोमवार को नहीं चलेंगीं बसें
दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को बसों का संचालन नहीं होगा। दीपावली के दूसरे गोवर्धन पूजन व परीवा होता है। इसके चलते बसों का संचालन नहीं होता है। ऐसे में अधिक से अधिक यात्री दीपावली के पहले और गोवर्धन पूजन के बाद यात्रा करते हैं।
जबलपुर से होकर गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
82157 हबीबगंज-दानापुर सुविधा स्पेशल
82158 दानापुर-हबीबगंज सुविधा स्पेशल
82119 लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर सुविधा एक्सप्रेस
82120 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुविधा एक्सप्रेस
82101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल वाराणसी
82102 वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनल
82101 वाराणसी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
82102 लोकमान्य तिलक वाराणसी एक्सप्रेस
82117 पुणे मंडुआडीह
82118 मंडुआडीह पुणे
82118 मंडुआडीह-पुणे

Home / Jabalpur / #Chhath छठ पर करना है यात्रा, तो पढ़ें यह खबर, बसें, फ्लाइट और ट्रेने हुई फुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो