scriptअपनाएं आसान उपाय, मच्छर होंगे छू-मंतर | Follow the easy steps, keeps the mosquitoes | Patrika News
जबलपुर

अपनाएं आसान उपाय, मच्छर होंगे छू-मंतर

जहरीली क्वाइल और गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं उपचाय

जबलपुरAug 29, 2016 / 03:24 pm

neeraj mishra

mosquito measures

mosquito measures

जबलपुर। मच्छर न सिर्फ बीमारी कारक बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी मच्छरों के काटने से फैल रहीं हैं। आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो मच्छर भगाने वाली क्वाइल और लिक्विड शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है। तो सावधान हो जाइए, क्योंकि वो मच्छर मारने के साथ साथ आपको धीमा जहर दे रहे हैं। इन सब से बचने और मच्छर भगाने का सबसे सस्ता-टिकाउ, आसान और देसी तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। 

1. नीम-केरोसीन लैम्प
इस तरीके को अपनाकर आप आसानी से मच्छरों से बच सकते हैं। एक छोटी लैम्प में मिटटी के तेल में 30 बूंदें नीम के तेल की डालें, दो दिक्की कपूर को 20 ग्राम नारियल का तेल में पीस इसमें घोल लें। इसे जलाने पर मच्छर भाग जाते है और जब तक वो लैम्प जलती रहती है मच्छर नहीं आते। नारियल तेल में नीम के तेल को डाल कर उसका दिया जलाएं इससे भी मच्छर नही आएंगे।

2. नीलगिरी और नींबू का तेल
नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाएं और आपके शरीर पर इसका इस्तेमाल करें। एक साधारण सा उपाय है एक नीबू को बीच से आधा काट लो दोनों अलग-अलग टुकड़ों में 10-15 लौंग घुसा दीतिए और साथ में रख लीजिए मच्छर पास आने की हिम्मत भी नहीं करेंगे।

3. कपूर है कारगर
मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग अद्भुत काम करता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।15-20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छर मुक्त वातावरण पाएं।

4. तुलसी करती है सुरक्षा
तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखें। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।

5. लहसुन भी है सहायक
लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर के काटने से और यहां तक कि अपने घर में प्रवेश करने से भी रोकती हैं। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरें को आप मच्छर मुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें।

6. पौदीना से पाए आराम
आप कई तरीकों में पुदीने के पत्तों और एसेंस का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने शरीर पर इसका तेल लगा सकते हैं या अपने कमरे की खिड़की के बाहर पौधा रख सकते हैं, या एक वेपराइजऱ में डालके कमरे में पुदीने की सुगंध भर सकते हैं जिससे मच्छर भाग जाएंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो