scriptआज का राशिफल: गणेश जी इनके लिए खोल रहे किस्मत के द्वार, खूब होगी तरक्की, मिलेगी मनचाही दुल्हन | Free Horoscope, Astrology, Numerology,Astrology, Daily horoscopes | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल: गणेश जी इनके लिए खोल रहे किस्मत के द्वार, खूब होगी तरक्की, मिलेगी मनचाही दुल्हन

ज्योतिष, अंक ज्योतिष, दैनिक कुंडली, मासिक राशिफल भविष्यवाणियां, आज का मुफ्त दैनिक राशिफल

जबलपुरSep 11, 2019 / 10:02 am

Lalit kostha

ganesh_ji_1.jpg

ज्योतिष, अंक ज्योतिष, दैनिक कुंडली, मासिक राशिफल भविष्यवाणियां, आज का मुफ्त दैनिक राशिफल

मेष- अपने कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी।
वृषभ- आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग से परिवार में विवाद हो सकते हैं।
मिथुन- घर-परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा।
कर्क- आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।
सिंह- समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
कन्या- आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेन-देन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं।

horoscope.jpg

तुला- किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।
वृश्चिक- परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चोंं की चिंता होगी।
धनु- आपकी सूझ-बूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर- मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।
कुम्भ- परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।
मीन- अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका हैं, शांत रहे। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा।

Home / Jabalpur / आज का राशिफल: गणेश जी इनके लिए खोल रहे किस्मत के द्वार, खूब होगी तरक्की, मिलेगी मनचाही दुल्हन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो