scriptसोने चांदी के गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त आज, ग्रह गोचर ने दिया संकेत: पंचांग | friday panchang in hindi, 18 october 2019 | Patrika News
जबलपुर

सोने चांदी के गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त आज, ग्रह गोचर ने दिया संकेत: पंचांग

सोने चांदी के गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त आज, ग्रह गोचर ने दिया संकेत: पंचांग
 

जबलपुरOct 18, 2019 / 09:54 am

Lalit kostha

Raipur Corona News

AIIMS में छूटा 400 कोरोना संक्रमितों के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल व रेमडेसिविर

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 18, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण,
तिथि – रात्रि 5.7 तक पूर्णा तिथि पंचमी उपरांत नंदा तिथि षष्ठी रहेगी। पूर्णा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है। इस तिथि में राजकीय कार्य, विवाह, कलारंभ, वास्तु, गृह प्रवेश, जलाशयारंभ, विग्रह कार्य, आभूषण निर्माण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। नंदा तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ एवं मंगलकारी मानी जाती है।
योग- रात्रि 3.4 तक वरीयान उपरंात परिधि योग योग रहेगा। दोनो ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी रहेगे।
विशिष्ट योग- आज पूर्णा तिथि पूर्णिमा मे पत्र लेखन, मित्र मिलन, सेवारंभ वाणिज्य ब्यापार से जुडे कार्य शुभ रहेगे।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरांत तैतिल तदंतर गरकरण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।


नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक स्थिर नक्षत्र रोहिणी दोपहर 3.58 तक उपरांत मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र मृगशिरा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्य कलारंभ, विपणि व्यापार, क्रय-विक्रय, पौधरोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : कार्तिक मास शुक्रवार का दिवस देवी पूजन हेतु शुभ रहेगा,आज सूर्य का तुला राशि मे प्रवेश होगा।
चन्द्रमा : रात्रि 4.00 वजे तक वृष राशि में उपरंात बुध प्रधान राशि मिथुन राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्याा राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित।)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ओ, वा, वी, वू, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रोहिणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृष होगी। राशि स्वामी शुक्र तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। वृष राशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार, आकर्षक, समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी शिक्षा क्षेत्र में सफल होते हैं।

Home / Jabalpur / सोने चांदी के गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त आज, ग्रह गोचर ने दिया संकेत: पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो