जबलपुर

बेहद खास है गणेशजी की ये मूर्ति, खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

खास है गणेशजी की मूर्ति

जबलपुरSep 09, 2018 / 12:34 pm

deepak deewan

ganesh chaturthi

जबलपुर. गणेश चतुर्थी आने वाली है और उसकी तैयारी शहर में शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी घर-घर में गणपति विराजने वाले हैं। ऐसे में शहर के लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब इकोफ्रेंडली गणेशजी बना रहे हैं। शहर के लोगों ने मिट्टी की गणपति की प्रतिमा घरों में बनाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि वे घर में ही गणपति बनाकर उनमें इकोफ्रेंडली कलर करेंगे। इससे जल प्रदूषण नहीं होगा।

हर साल खुद ही बनाती हैं गणेश प्रतिमा
गणेशजी की प्रति भक्तों में अनूठा विश्वास और श्रद्धा नजर आती है। गणेश पूजन के लिए कई भक्त तो खुद ही मूर्तियां बनाते आ रहे हैं। रुचिका खंडेलवाल मूर्तिकला में निपुण हैं, वे मिट्टी की मूर्ति बनाना जानती हैं। यही वजह है कि वे हर साल खुद ही गणेश प्रतिमा बनाती हैं। इस बार भी वे अपने घर पर ही गणेशजी की प्रतिमा तैयार कर रही हैं। रुचिका बताती हैं कि इस साल वे लम्बोदर की प्रतिमा तैयार कर रही हैं।

कॉलेज में प्राप्त किया गणेशजी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण
कुछ युवा ऐसे भी हैं तो गणेशजी की मूर्ति बनाना नहीं तो नहीं जानते पर इसके लिए कोशिश जरूर कर रहे हैं। पलक नेमा ने बताया कि उन्होंने गणेशजी की प्रतिमा बनाने का बाकायदा प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने गणेशजी की मूर्ति बनाने के लिए कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब अपना यह हुनर निखार रहीं हैं। उन्होंने इस बार घर पर ही खुद अपने हाथों से गणेशजी की प्रतिमा तैयार की है। अब बस रंग करना बाकी रह गया है। वे कहती हैं कि सभी मिट्टी की प्रतिमा तैयार करें।

विजर्सन भी घर में ही करेंगे
भक्ति के साथ ही पर्यावरण के प्रति इन युवाओं की सजगता ऐसी है कि वे नित नई पहल कर रहे हैं। शहर के अभिनय पांडे, अर्नव सुल्लेरे, ज्योति, मंजू समेत अन्य गणपति बनाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि वे खुद ही गणपति बनाकर विजर्सन भी घर में ही करेंगे।

Home / Jabalpur / बेहद खास है गणेशजी की ये मूर्ति, खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.