scriptSharadiya Navaratra 2021 में गरबा और डांडिया नृत्य की धूम | Garba and Dandiya dance in Sharadiya Navaratra 2021 | Patrika News
जबलपुर

Sharadiya Navaratra 2021 में गरबा और डांडिया नृत्य की धूम

-Sharadiya Navaratra 2021 के मौके पर पूजा पंडालों आए भक्तों ने देवी के समक्ष अर्पित किया नृत्य-देर रात तक थिरकते रहे गरबा-डांडिया की धुन पर

जबलपुरOct 14, 2021 / 02:09 pm

Ajay Chaturvedi

नवरात्र के मौके पर पूजा पंडालों में गरबा और डांडिया नृत्य की धूम

नवरात्र के मौके पर पूजा पंडालों में गरबा और डांडिया नृत्य की धूम

जबलपुर. Sharadiya Navaratra 2021 के मौके पर शहर के विभिन्न स्थलों पर आकर्षक पूजा पंडाल सजे हैं। इन पूजा पंडालों में देवी भक्त अपने-अपने अंदाज में देवी के समक्ष अपने अंदाज में आस्था-भक्ति अर्पित कर रहे हैं। कहीं धूमची नृत्य हो रहा है तो कहीं गरबा और डांडिया की धूम है।
इन पूजा पंडालों में क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी देवी भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। युवा युवक-युवतियों संग वयस्क महिला-पुरुष भी जम कर नृत्य के द्वारा अपनी आस्था प्रदर्शित करने में जुटे हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं, पिछले करीब डेढ़ साल बाद लोगों को उत्सव मनाने का मौका जो मिला है। इस दौरान सभी भक्त माता रानी से कोरोना को जल्द से जल्द पूरी तरह से समाप्त करने का आशीष भी मांग रहे हैं। इस दौरान हर पंडाल में कोरोना गाइडलाइन का भी ध्यान रखा जा रहा है।
इसी कड़ी में उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में स्टार सिटी फेज-4 में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हर उम्र के स्त्री-पुरुषों ने पारंपरिक गरबा नृत्य का लुत्फ उठाया। इसके अलावा नारायण नगर में नवरंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।
उधर नव आदर्श कालोनी में मातारानी का दरबार सजा है। यहां विविध आयोजनों की धूम मची है। समिति के महासचिव अनिलेश झुरेले बताते हैं कि पूरे दिनों में देवी की आराधना चल रही है। इस बार महिलाओं के बीच गरबा को लेकर खासा उत्साह है। ऐसे में महिलाएं गरबा पारंपरिक परिधान और शृंगार में अपनी प्रस्तुति दे रही हैं।
ऐसे ही दत्त टाउनशिप तिलहरी के देवी उत्सव में भक्तों के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है। यहां दो सालों के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। देवी भक्त गरबा संग देवी मां को प्रसन्न करने में जुटे रहे।

Home / Jabalpur / Sharadiya Navaratra 2021 में गरबा और डांडिया नृत्य की धूम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो