scriptपांच लोगों को आज पैसा खोने का खतरा, संभलकर करें व्यापार | garibi dur karne ke upay, dhanwan banne ke totke | Patrika News
जबलपुर

पांच लोगों को आज पैसा खोने का खतरा, संभलकर करें व्यापार

अनजाने में बड़ी गलती हो सकती है
 

जबलपुरJun 22, 2019 / 09:58 am

Lalit kostha

पंचांग मुहूर्त, पढ़ें आज का राहुकाल और शुभ समय, भद्रा (करण), अभिजीत मुहूर्त, सूर्य, महालक्ष्मी

पंचांग मुहूर्त, पढ़ें आज का राहुकाल और शुभ समय, भद्रा (करण), अभिजीत मुहूर्त, सूर्य, महालक्ष्मी

मेष- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं।
वृषभ- दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
मिथुन- जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
कर्क- अनजाने में बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

 

garibi dur karne ke upay

सिंह- समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।
कन्या- संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
तुला- आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और कॅरियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक-पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

garibi dur karne ke upay

धनु- आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
मकर- बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।
कुम्भ- दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
मीन- मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें।

Home / Jabalpur / पांच लोगों को आज पैसा खोने का खतरा, संभलकर करें व्यापार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो