scriptgayatri jayanti 2018 : जब हजारों घरों में एक साथ गूंजेगा यह महामंत्र , जल उठेंगे हजारों दीप, यहां दिखाई देगा यह अनूठा नजारा | gayatri jayanti 2018 : gayatri puja vidhi aur mahatva | Patrika News
जबलपुर

gayatri jayanti 2018 : जब हजारों घरों में एक साथ गूंजेगा यह महामंत्र , जल उठेंगे हजारों दीप, यहां दिखाई देगा यह अनूठा नजारा

हजारों घरों में एक साथ गूंजेगा महामंत्र

जबलपुरJun 22, 2018 / 07:48 am

deepak deewan

gayatri jayanti 2018 :

gayatri jayanti 2018 :

जबलपुर. आज देशभर में गायत्री जयंती मनाई जा रही है। इस पर्व पर गायत्री माता की पूजा की जाती है। शास्त्रों में गायत्री मंत्र को महामंत्र की संज्ञा दी गई है। गायत्री जयंती के मौके पर गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कारधानी में भी इस पर्व के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

गायत्री जयंती पर अनुष्ठान आज
गायत्री जयंती के मौके पर प्रमुख कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में होंगे। यहां शुक्रवार को ब्रह्ममुहुर्त से ही विशेष पूजन-पाठ का सिलसिला शुरु हो जाएगा। सुबह 7 बजे यज्ञ एवं पूजन प्रारंभ होगा। गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी मनोज सेन ने बताया कि इस मौके पर पौधरोपण के प्रति भी लोगों को जागरूक बनाया जाएगा। इसके लिए सुबह 11 बजे बीजरोपण में जापानी पद्धति का प्रदर्शन होगा। इस विधि की खासियत यह है कि इसमें कम पानी वाले क्षेत्र में भी पौधा तेजी से बढ़ता है।

सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय: की कामना के साथ किया जाएगा महामंत्र जाप
गायत्री जयंती के अवसर पर शाम को अनूठा कार्यक्रम होगा। शाम सात बजे से रात आठ बजे के बीच विशेष पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय: की कामना करते हुए परिवार से जुड़े ढाई हजार से अधिक घरों में एक साथ एक ही समय पर महामंत्र जाप किया जाएगा। घर-घर में दीप ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। गायत्री माता से सबको सद्बुद्धि और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।

होगा महायज्ञ, प्रज्ज्वलित होंगे 1001 दीप
इस दौरान मनमोहन नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। यहां भी शाम को 1001 दीपों से सामूहिक दीप-यज्ञ किया जाएगा। सामूहिक दीप यज्ञ का यह कार्यक्रम बेहद आकर्षक होता है। रोशनी से टिमटिमाते दीपों को देखने बड़ी संख्या में आमजन भी यहां आते हैं।

Home / Jabalpur / gayatri jayanti 2018 : जब हजारों घरों में एक साथ गूंजेगा यह महामंत्र , जल उठेंगे हजारों दीप, यहां दिखाई देगा यह अनूठा नजारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो